पीने की पानी की समस्या है, सोलर पंप लगवाने के लिये मदद करें-
ग्राम पंचायत-सिलपुमेडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, निवासी झरिया से पानी लाते हैं, 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| नहाने के लिये गाँव में बने छोटे तालाब का उपयोग करते हैं पीने की पानी मुख्य समस्या है| उनका कहना है कि लोगो ने इसके लिये आवेदन किया है, लेकिन काम नहीं हो पाया है| निवासी सोलर पंप लगवाना चाहते है| जिससे पानी की सुविधा हो सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें| सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 29, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM
हमारे पारे के शौचालय अधूरे बने है शौच करने बाहर जाना पड़ता है, कृपया शौचालय बनाने में मदद करें...
लोहारपारा ग्राम+पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फगनूराम बघेल जो वार्ड 1 के वार्ड पंच बता रहें है कि शौचालय अधुरा बना है कोई-कोई अपने से बनाये है उसका भी पैसा मिलेगा,बोल के लेकिन उसका अभी तक पैसा भी नहीं मिला, अधुरा शौचालय होने से शौच करने बाहर जाते है, पारा में टोटल 37 घर है सभी लोग बाहर जाते है बारिश के समय बाहर शौच जाना पड़ता है जिसके कारण सांप बिच्छु का डर बना रहता है, इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है दिये गये अधिकारीयों के नम्बर पे बात कर शौचायल बनवाने में मदद करें : सरपंच नंबर@9691206560, CEO नंबर@7835814506.
Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM
पारा में बिजली कि बहुत समस्या हैं, ट्रांसफार्मर जल गया है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-सार्र बोदेनार, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू कवासी बता रहें हैं पटेल पारा में बिजली कि बहुत समस्या हैं, ट्रांसफार्मर जल गया हैं, वहाँ 41 घर का बस्ती है, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, मोबाईल चार्ज नही कर पाते हैं, इसके लियें उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके ट्रांसफार्मर बनवाने में मदद करें: सरपंच@ 6268981397, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.संपर्क नम्बर@7646805116.
Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG ELECTRICITY PROBLEM
गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है
ग्राम पंचायत-शीतलगुडा, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगूराम बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | वहाँ 30 घर का बस्ती है, सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9098791821,. सरपंच@909879121, सचिव@7987085946, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM ROAD
ट्रांसफॉर्मर नही होने के कारण पानी की समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत -ककालगुर ब्लाक -दर्भा जिला -बस्तर (छतीसगढ़ )से पांडुराम मांडवी बता रहे है की ट्रांसफॉर्मर नही होने के कारण पानी की समस्या हो रही है,एक पेश होने के कारण पानी नही निकल रहा है,दित्या पेश की जारुवत है,आवेदन दे चुके है अभी तक पास नही हुआ है, इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : सरपंच@9301582085, कलेक्टर@8458956694, सीओ@9406016762, संपर्क@7999616717.
