बोरिंग नहीं होने से पानी की समस्या होती है...
ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सोमारी बता रही हैं, डोडगा पारा में बोरिंग नहीं लगा है जिससे पानी की समस्या होती है गंदा पानी पीना पड़ता है उन्होंने अपनी समस्या को लेकर ग्राम सभा में आवेदन दिया लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / सुंदरलाल बघेल@2226070053, सचिव@7724098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: (सरगुजा) CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हल्बी गीत-पढुक जावां रे दीदी...
बड़ेकुरुसनार, पंचायत-मटवाल, जिला-नारायणपुर(छत्तीसगढ़)से निलेश्वरी एक हल्बी गीत सुना रहे हैं-
साय रिला-साय रिला-
सिसिला रिरिला-
पढुक लाय रे दीदी टाका-
तुमि मके संगे जावां-
आया-बाबा आमचो अनपढ़ रला-
तत तत मम मम नांगर बैला-
अदाय पढुक जावां-
टाका तुमि मके संगे जावां...
Posted on: Feb 19, 2020. Tags: ( Nileshwari kondagaon SONG VICTIMS REGISTER
IMPACT: राशन कार्ड बन जाने से सरकारी योजना का लाभ उठा रहे है...
ग्राम-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत कुमार बता रहे हैं की बैजू राम दुग्गा का शौचालय और राशन कार्ड नहीं बना था जिसके लिया पंचायत में आवेदन किया था लेकिन अधिकारी कर्मचरी ध्यान नहीं दे रहे थे इसके बाद हमने सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील की और सुनने वाले साथियों से सहयोग से हमारा राशन कार्ड बन गया है अब सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे, इसलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दे रहे हैं:
Posted on: Dec 21, 2019. Tags: (NRAYNPUR) CG RAJIT KUMAR RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
संग साथी ला बुलाई,चला जंगल पुटू लोरे जाई ...
कैलाश सिंह पाया ग्राम देवरी ब्लोक प्रतापपुर जिला सूरजपुर छतीसगढ़ से एक पुटू गीत सुना रहे है ;-
संग साथी ला बुलाई,चला जंगल पुटू लोरे जाई
ये भाई संग साथी बुलाई चला जंगल पुटू लोरे जाई,
सर्वत चकोड़ भाजी खुखड़ी के खाई
सरसों चकोड़ भाजी खुखड़ी के खाई,
सीजन आई पुटू कर भाई संग साथी बुलाई ...
Posted on: Jul 12, 2019. Tags: (सरगुजा) KAILASHSINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
बाबा जी के नाश्ता होला रोज एक मुर्गी के अंडा...गीत-
ग्राम पंचायत-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल सिंह आयाम एक गीत सुना रहे हैं :
बाबा जी के नाश्ता होला रोज एक मुर्गी के अंडा- एक दिन नहीं मिलत बा कहे लगत बा ठण्डा- धई ले सर्दी के बीमारी अब के लोगवां- राम राज में दूध मिलत है, लक्ष्मण राज में घी...

