Impact : लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही थी सीजीनेट साथियों से मदद मिला...

बी सी एन डिपो रेलवे, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कल्लू बता रहे हैं वे झाँसी के रहने वाले हैं और रेलवे के पास रहते हैं, उनके सांथ 10 लोग हैं, मजदूरी का काम करते हैं, एक माह से वहां हैं, वे लॉक डाउन में फंसे हैं उन्हें खाने की दिक्कत हो रही थी, दिन में एक बार खाना मिलता था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनको खाने की व्यवस्था करायी गयी है, अब वे खुश हैं इसलिये मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9381204533.

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BABULAL NETI BILASPUR CG CORONA IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना और लॉक डाउन का ग्रामीण जीवन पर असर...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी कोरोना वायरस के कारण गाँव में होने वाली दिक्कत से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी नरेश कुमार पटेल जो मजदूरी का काम करते हैं, वे दूसरे राज्य में जाकर काम करते थे, लेकिन जब से कोरोना वायरस आया है और लॉक डाउन हुआ है तब से वे कहीं नहीं जाते हैं, इससे उन्हें समस्या होती है, घर चलाने के लिये जो खर्च मिल जाता था वह नहीं मिल पता है, घर चलाने में दिक्कत होती है, इस तरह लॉक डाउन का असर गाँव में हो रहा है, दिक्कतों का सामना करना पद रहा है|

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA STORY MP SONG VICTIMS REGISTER

प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे-
होती रफ़्तार माहाकर उसमे-
हो हमला तो क्षमा करू मै-
हो जहाँ पे अभेद करूं-
हो जहाँ भूल मै सत्य करूं-
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

जाते नहीं हैं काम पर, कोरोना के नाम पर...कोरोना पर कविता-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
जाते नहीं हैं काम पर, कोरोना के नाम पर-
कोरोना, कोरोना-
बस यहाँ वहां कोहराम है-
पशु पक्षी तो आजाद विचरण कर रहे हैं-
किन्तु मनुष्य गुलाम है-
कोरोना के नाम पर आज कैसी सजा दे है-
आज हर कोई अपने घर में कैदी है...

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें...

नील सिंह जी बता रहे है कि वे जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) के रहने वाले है और वे मजदूरी करने के लिए तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिला के ग्राम कुत्तुर में गए थे लेकिन  लॉक डाउन के कारण फंस गए है | उनके पास खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है | उनके पास पैसे भी पुरे ख़तम हो गए है उनके साथ 2 महिलाये और 3 पुरुष है मिलाकर 5 लोग है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि उनके लिए खाने कि व्यवस्था करवाया जाए | संपर्क नम्बर नील सिंह @6303746028. (164930)

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: NEEL SINGH SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »