स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार...
प्रयाग, विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अमृत धारा 4 – 5 बूंद रुमाल में डालकर सूंघने से या 8 – 10 बूंद गर्म पानी में डालकर भाप लेने से लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचे,
बाहर से आने के बाद हांथ धुलें, सफाई का विशेष ध्यान रखें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Mar 20, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दया करना, हमारी आत्मा में...गीत-
ग्राम-केरकेट्टा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
दया कर, दान भक्ति का-
हमें परमात्मा देना-
दया करना, हमारी आत्मा में-
शुद्धता देना-
हमारे ध्यान में आओ-
प्रभु आँखों में बस जाओ...
Posted on: Mar 19, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, चकरमण का चूर्ण बना ले और पोस्ता दाना सामान मात्रा में ले उसके बाद घी में भून लें और उसमे शक्कर या गुड़ डाल लें, नुस्खा तैयार होने के बाद भोजने के बाद उसका सेवन गुनगुने पानी से करें, दिन में दो बार सेवन करना है, इससे कमर दर्द में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर दवा का उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 19, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
लैय के कितबिया घर से चालू...गीत-
डोंगर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक गीत सुना रही हैं:
लैय के कितबिया घर से चालू-
स्कूल की रास्ता भूल गयी-
स्कूल में जाकर किताब खोलू-
पेपर देने को भूल गये...
Posted on: Mar 19, 2020. Tags: MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप से पानी पर्याप्त नहीं निकलता पानी की समस्या होती है...
ग्राम-बीरपुर, ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामाश्रय बता रहे हैं, स्कूल के पास उनकी बस्ती है जहाँ पर एक हैण्डपंप लगा है जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, उनका कहना है उसमे पाईप की कमी है और वासर ख़राब है, ये दोनों चीजें लगा दिया जाये तो समस्या ठीक हो सकती है, निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, जिससे लोगो को पीने का पानी मिल सके| PHE@7047603066, 9425173278. संपर्क नंबर@9179241525.
