स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मुंह में छाले होने पर अमरुद के कोमल पत्तो पर कत्था मिलाकर पानी की तरह धीरे-धीरे चबायें जिससे छाले को ठीक करने में मदद मिल सकता है, ये प्रकृया दिन में 2 बार करें संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार का घरेलू उपचार...

प्रयाग, विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाईन 3 ग्राम और आधा ग्राम काला नमक दोनों को मिलाकर गर्म पानी के साथ दिन में दो बार खाना खाने बाद सेवन करने से गैस की समस्या में आराम मिल सकता है, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

निर्मल जल कल कल, छल छल...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक स्वरचित कविता सुना रहे हैं:
निर्मल जल कल कल, छल छल-
बहती अविरल जल धारा-
रुकती नहीं थकती नहीं-
समुद्र उसे है सबसे प्यारा-
चट्टानों को तोड़ फोड़कर-
आगे बढ़ती निरंतर जाती...

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

तै आंसू बोहाये वो तै आंसू बोहाये न...देवी गीत-

ग्राम-खैरागढ, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक देवी गीत सुना रही हैं:
तै आंसू बोहाये वो तै आंसू बोहाये न-
नौ दिन रतिहा दाई आंसू बोहाय न-
तैहा जुग मा दुरगम दानव-
महिमा के वरदानी गा-
चारो वेद ला बोर बैरी-
गरदे गंज गुमानी गा...

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNAND SONG VICTIMS REGISTER

जगमग-जगमग दिये जल उठे...कविता-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमाडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
जगमग-जगमग दिये जल उठे-
द्वार-द्वार चमकी दीवाली-
खीर बतासे बाँट रही है-
अम्मा सबको भर-भर थाली-
झूम-झूम कर हँसते गाते-
दौड़-दौड़ कर दीप जलाते-
जगमग-जगमग दिये जल उठे...

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: ANUPPUR DIBYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »