नोएडा : 3 बच्चो के साथ लॉकडाउन में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

शबाना उत्तरप्रदेश की रहने वाली है अभी वो लॉकडाउन में फंसे है, नोएडा सेक्टर 87 फेस-2 में, उनके साथ 3 बच्चे है, उनके पति कमाते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@9643886743 (166658)

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SHABANA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही था खाने में समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

ग्राम-मनकादार, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामशरण कोल और लुगगरहा बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे विकलांग हैं एक देख नहीं सकते हैं दूसरे हांथ से विकलांग है, भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जाते हैं, और राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी |इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है इसलिए ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9753958083.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में 25 लोग फंसे थे खाने की समस्या थी, अब खाना मिल गया है...

पुणे महाराष्ट्र से अस्रारामम और शिव गोपाल पटेल बता रहे हैं कि वे सिद्धार्थ नगर जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में पुणे में फंसे थे वहां काम करने के लिये आये थे, अभी काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, उनके साथ 25 लोग हैं, सभी कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं, किराये के मकान में रहते थे, वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद अपील किया और कुछ दिन बाद खाने समस्या का समाधान हो गया| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|सम्पर्क नंबर@7470622672,9890064378.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन कार्ड नहीं बना है राशन नही मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

ग्राम-कालामांजा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) अजय सिंह बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण आज उन्हें दिक्कत हो रही हैं, राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है पहले राशन कार्ड बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिन बाद उन्हें अब राशन मिल गया है, ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8103628334.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पुणे : मैं कम्पनी में काम करती हूँ, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

लक्ष्मी आशीष काकडे बता रही है कि वो अमरावती जिले की रहने वाले है, अभी वो सनतवाडी तालुका-सिरुल, जिला-पुणे में रह रही है | कम्पनी में काम करने गई थी लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है | किराये के मकान में रहती है | उनके पास खाने को राशन नहीं है | किराये के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रही है कि राशन की व्यवस्था कराई जाए : संपर्क नम्बर@7620144440.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAXMI ASHISH KAKDE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »