Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 26st October 2019…

Today kanhaiyalal and Keerti Sahu are presenting Narayanpur Bultoo Radio in Hindi languages in this latest edition with stories from Narayanpur Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.

Posted on: Oct 26, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEERTI SAHU NARAYANPUR BULTTO RADIO SONG VICTIMS REGISTER

Impact : हैंडपंप की सुधार हो गया है, सन्देश रिकॉर्डिंग करने के बाद...

ग्राम-पूर्वे पारा, पंचायत-धुमाधाड, पोस्ट-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है वार्ड 13 में एक हैंडपंप है जो खराब था जो इस समय हैंडपंप सुधार कर दिया गया है इसके पहले हैंडपंप ख़राब होने के कारण गाँव के लोग नदी का पानी पिए जिसे कई लोगो का स्वास्थ्य के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ रहा था परन्तु सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट सारा सुनने वाले साथियों की मदद से हैंडपंप सुधरवाने में मदद किये इसलिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को एंव सभी अधिकारीयों को धन्यवाद कर रहे है. जो हैंडपंप बनवाने में मदद किये.

Posted on: Oct 25, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

भजन : तुम्हर सुन के बोली महू चले आयों राम...

ग्राम-छुलकारी,पोस्ट पसला,जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं:
तुम्हर सुन के बोली महू चले आयों राम-
तुम्हर जय मनाओ गा गणपति महाराज-
गजानन,जय गणेश जय गणेश देवा माता-
जाकी पार्वती,पिता महादेव तुम्हर जय मनाओ-
पान चढ़े,फूल चढ़े और चढ़े मेवा लडुवन की भोग-
लगे संत करे सेवा तुम्हर जय मनाओ गा गणपति-
तुम्हर सुन के बोली महू चले आयों राम...

Posted on: Oct 23, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

3 किलोमीटर सड़क बहुत ख़राब है, पैदल चलना मुश्किल, पक्की सड़क बनाने में मदद करे...

ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दण्डवन जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट, गाँव के हरिराम मणिराम, लालसाय, रज्जूराम गावड़े बता रहे रहे है, कि गाँव में सड़क कि समस्या है, गाँव से करिबन ३ किलोमीटर कोरंडा, बेनूर तक कच्ची सड़क है| जिसके कारण मोटर सायकल, बैलगाड़ी, मवेशियाँ यहाँ तक पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, ख़ासकर स्कूली बच्चों को इसी रास्ते स्कूल जाना पड़ता है. इसको लेकर कई बार पंचायत सचिव, सरपंच बताया गया है, परन्तु बन जायेगा, बन बनायेंगे बोलते रहते है|लेकिन अभी तक बना नहीं है. पिछले ढाई तीन वर्षो से ऐसे ही हालात है, बारिश के दिनों बहुत ज्यादा समस्या होती है, कीचड़ से फ़िसलन जिससे चलने दिक्कत होती है|ग्रामीणों कि मांग है 3 किलोमीटर तक पक्की सड़क बने ताकि रास्ता सुगम सरल हो| कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से आग्रह है, मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर फोन कर दबाव डाले.कलेक्टर@9425205669. सी.ई.ओ.नारायणपूर@9425263888. सरपंच श्रीमति रमोली सोनी@6263356660. सचिव गणेश दिवान@7587499033. अधिक जानकारी के लिए रज्जूराम गावड़े@7828995591.

Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KANHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

4 माह से सोलर मोटर पम्प ख़राब है, पिने के पानी की समस्या हो रही है, कृपया पम्प सुधरवाने में मदद करे...

ग्राम-नेतानार, पंचायत-कोलियारी, जिला-नारायणपूर(छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट ग्रामीणों से बात कर रहे है, ग्रामीण शंकर एवं उमेश गाँव के वार्ड क्रमांक-8 के सोलर पम्प ख़राब होने कि समस्या बता रहे है, जिससे वार्ड के 15 परिवारों को पिने के पानी के लिए दूर हैंडपंप पर जाना पड़ता है, जिसके कारण समस्या होती है| पिछले 4 माह से पम्प ख़राब है, इस समस्या को लेकर P.H.E विभाग नारायणपूर में शिकायत कियें है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ| इसलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है, कि सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क- उप सरपंच@7067829423. P.H.E@9425593923. सरपंच@9399261904. सचिव@9340830108.

Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KANHAILAL KEWAT NARAYANP[UR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »