Impact: परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या थी, राशन अब मिल गया है...

जिला-रोहतास बिहार के अख्तर रहने वाले है अभी लॉकडाउन के कारण नोएडा फेस-2 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव गली नम्बर 4 में परिवार के साथ रह रहे है उनके परिवार में 5 लोग है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं था|इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया, और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है|इसलिए वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर@8802334027

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: सरकारी योजना अनुसार सभी को राशन वितरण किया, हमें नही मिला था, अब मिल गया है...

ग्राम-ओदरी, ब्लाक-पाली, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजेश बैगा पिता कुल्लू बैगा बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो को निःशुल्क राशन वितरण कर रही है, उसमे 1 सदस्य को एक माह के लिये 5 किलो दिया जाना है लेकिन उनको 6 सदस्यों के बीच में 2 माह का केवल 10 किलो मिला है, बाकि के 5 सदस्यों का राशन नहीं मिला था, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7803882381.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP SONG UMARIYA VICTIMS REGISTER

परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं, खाने की समस्या हो रही है, सहयोग करें...

नयागाँव, गली नंबर 5, फेस 2, NCR नोएडा (उत्तर प्रदेश) से अंसार अली बता रहे हैं वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, गोरखपुर के निवासी हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट से श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8447329592. (167410)

Posted on: May 17, 2020. Tags: ANSAR ALI CORONA PROBLEM NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसा हूँ, काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशानी में हैं, कृपया मदद करें...

रविन्द्र रूपटके बता रहे है कि वे अहमदनगर, महाराष्ट्र के रहने वाले है, काम करने के लिए पुणे उबाड़े बस्ती, नगर रोड, वागोली, कालसा मंगल कार्यालय के पास में पिन कोड-412207 मकान नम्बर 65 /2332 में रहते है | लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद है कोई काम नहीं है खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशानी में है | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9657544664. (167167)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RAVINDRA ROOPTAKE SONG VICTIMS REGISTER

जितने पैसे थे पूरे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है, कृपया हमारी मदद कीजिए...

राजेश विश्वकर्मा शांति पार्क, जे जे नगर, वाघोली पुणे महाराष्ट्र 412207 से बोल रहे हैं कि वे ग्राम सोनसारी जिला जांजगीर चाम्पा राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं | पुणे में काम करने आए थे | दो महीने से कंपनी बंद है और कोई पैसे भी नहीं दे रही है | उनके पास जितने पैसे थे पूरे पैसे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है | वे मदद चाहते हैं कृपया उनकी मदद कीजिए | संपर्क@8657715850

Posted on: May 17, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA MH PUNE

« View Newer Reports

View Older Reports »