लॉकडाउन के कारण सब्जियां ख़राब हो रही हैं, घर पहुँच सेवा देने की अनुमति के लिये अपील-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुनील यादव बता रहे हैं वे वंदना स्वसहायता समूह से जुड़े हैं और वे किसान हैं, उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण सब्जी का नुकसान हो रहा है, इसलिये वे चाहते हैं कि उन्हें अनुमति मिले जिससे वे घर-घर जाकर सब्जी उचित दाम पर दे सकें, जिससे सब्जी खराब न हो और लोगो को चीजें भी मिल सकें, इसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन अनुमति नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि घर घर तक सब्जी पहुचाने की अनुमति दिलाने में मदद करें, जिससे ख़राब होने से पहले सब्जी का उपयोग हो सके: संपर्क नंबर@8770826481. (165157)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान किराया देने के लिये पैसा नहीं है...

पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं वे पुणे में काम करते हैं, इस समय वे लगभग 50 मजदूर के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, नीरज का कहना है कि पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान मालिक किराया मांग रहे हैं, बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9604551848. (165190)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NIRAJ KUMAR PUNE SONG VICTIMS REGISTER

लेके बरखा बहिनी ला बादर भईया आवाथे...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी शंभूनाथ शर्मा की एक कविता सुना रहे हैं:
लेके बरखा बहिनी ला बादर भईया आवाथे-
रही रही के गर्जत घुमरत-
बिजली ला चमकावाथे-
सनन सनन झोका झूल झूल-
सर ला कैसन झुकथे-
झिंगरा बाबा पीपी पीपी मोहरी ला फुकठे...

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण पुणे में फंसे अनूपपुर जिले के निवासी, राशन नहीं होने से परेशान...

वसूली फाटक, पुणे (महाराष्ट्र) से टीकम बता रहे हैं वे मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं, पुणे में मजदूरी का काम करते हैं, उनके पास राशन नहीं है और जिस कंपनी में काम करते हैं वहां से पेमेंट नहीं मिला है, 2 माह से रह रहे हैं, 2 लोग हैं, राशन नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / अर्जुन पासवान@9372663835. (165195)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

दर्शन कर के चली जाउंगी...भजन-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक भजन सुना रही हैं:
दर्शन कर के चली जाउंगी-
मैया मंदिर के खोलो केवांड-
मैंने तुम्हारे लिये बेंदी लाये-
बेंदी पहना के चली जाउंगी-
मैया मंदिर के खोलो केवांड-
दर्शन कर के चली जाउंगी-
मैने तुम्हारे लिये झूमक भी लाये-
जुमक पहना के चली जाउंगी-
मईया मंदिर के खोलो केवाड़...

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »