राशन कार्ड नहीं है, राशन की समस्या हो रही है...मदद की अपील-

ग्राम, पोस्ट-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दीपक कुमार अहिरवार बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9685388602. (165240)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DIPAK KUMAR AHIRWAR MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

टोकन नहीं है इसलिये राशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम-बोधिया, पंचायत-धिरौल, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्यामवती बता रही हैं कि
उनके पास राशन कार्ड है लेकिन एक साल से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन वितरक का कहना है टोकन नहीं है इसलिये नहीं मिलेगा, श्यामवती बता रही हैं अभी लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या है, इसलिये राशन वितरण केंद्र गयी थी, जिससे राशन मिल जाये और परिवार को भोजन मिल सके, लेकिन उनको राशन नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8815711686, श्याम वती@6263642760. (165244)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : मै एक कार सेवक था...

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम किताबें करती हैं बातें के तहत सुनिए दलित सामजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी द्वारा लिखित पुस्तक “मै एक कारसेवक था” की छठवीं कड़ी| भंवर मेघवंशी एक समय संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं, वर्तमान में वो उसके कटु आलोचक हैं और इस पुस्तक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है| हम आपको इस क़िताब के कुछ चुनिन्दा अध्यायों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनवा रहे हैं, लेकिन आप पूरी किताब पढ़ना चाहें, तो नवारुण प्रकाशन से (9811577426 पर ) संपर्क कर सकते हैं| इसे आवाज़ दी है पवन सत्यार्थी ने |
➖➖➖➖➖➖➖➖
♦व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
♦व्हाट्सएप के विकल्प के रूप में आप हमारा टेलीग्राम चैनल भी ज्वाइन कर सकते हैं|
♦फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए सभी नीचे लिंक दी गई हैं।

➖➖➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक : https://youtu.be/ADDAMFDjjfY
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1)
(अस्वीकरण: पुस्तक में कही गई बातों की सटीकता, तथ्यों व आंकड़ो की पुष्टि सहकार रेडियो नहीं करता है|) ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है|

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: KITABE KARATI HAIN BATE SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण नोयडा में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है...

नयागांव, सेक्टर 84, नोयडा उत्तर प्रदेश से ऋचा देवी पति राम सुन्दर बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, वे 2 माह से वहां रह रही हैं, कंपनी में काम करती हैं, इलाहबाद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, काम बंद होने के कारण पैसा नहीं मिल पा रहा है, राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर / ऋचा देवी@7607335714, दादूलाल@8878517738. (165239)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI NOIDA SONG VICTIMS REGISTER

गीता से चलता है न चलता कुरान से...कविता-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता बौध एक गीत सुना रही हैं:
गीता से चलता है न चलता कुरान से-
चलता है देश हमारा इनके संविधान से-
सबसे प्यारा देश हमारा संविधान है भाई-
राष्ट्र ग्रंथ घोषित हो तो ये आवाज लगायी लगायी-
जीने का हक़ देता है सबको सम्मान से-
चलता है देश हमारा इनके संविधान से
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई सबको एक बनाये...

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: MP REWA RITA BAUDH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »