शादी के कार्यक्रम में गये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन की समस्या हो रही है...

वर्चे गोदी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गेंदसिंह गोटा बता रहे हैं वे शादी के कार्यक्रम में वहां गये थे, उस समय लॉकडाउन लग गया जिसके कारण वाहनों का आना जाना बंद हो गया और उनको वहां रुकना पड़ा| उनके साथ 4 लोग हैं, उनका कहना है उन्हें खाने की समस्या हो रही है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669694292. (165355)

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM GENDSINGH GOTA KANKER SONG VICTIMS REGISTER

हेल्पलाइन नंबर पर बात नहीं हो रहा है, खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें...

नया गाँव, गली न. 4, सेक्टर 87, फेस 2 नोयडा (उत्तर प्रदेश) से लालबाबू दास बता रहे हैं वे छपरा जिला बिहार के निवासी हैं, नोयडा में काम करने के लिये आये थे, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, मदद के लिये उन्होंने हेल्पलाईन नंबर में कॉल किया लेकिन उसमे बात नहीं हो पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9555821814. (165346)

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LALDAS BABU NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

तै शादी करे बर करदे भोला...गीत-

खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तै शादी करे बर करदे भोला-
का गहना तै लाबे भोला-
तै मोला बता दे न-
तोर देश मा बांस लकड़ी-
देख कछुना की ओ-
तोला काला बताओं न-
अजगर सांप के खंभा गडाहूँ...

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन मिल गया, खाने की समस्या दूर हुई...

ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायत-मोती, तहसील-भुर्गुमपाड़, जिला-भद्रादि कोठागुडेम (तेलंगाना) से पोडियम सालमान बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8498974157. सरपंच@9849239765.

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM CORONA IMPACT STORY SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध है लेकिन पंचायत में नहीं दिया गया है...

ग्राम-लोनी, पंचायत-छतैनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिशंकर कोल बता रहे हैं कि सभी पंचायतो में मास्क और सेनेटाईजर का वितरण हुआ है, लेकिन हमारे वार्ड में नहीं दिया गया है, जबकि चीजें आ चुकी हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पंचायत में मास्क और सेनेटाईजार वितरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753121461.(165359)

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARISHANKAR KOL MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »