प्राथमिक शाला के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-रायगुंदी, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उमाराम कश्यप बता रहे हैं, गाँव के प्राइमरी स्कूल का बाऊंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण मवेसी अंदर आ जाते हैं, फूल पौधे खा जाते हैं, इसके लिये आवेदन किया गया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406481589, सचिव@7354509848, CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9407995548.

Posted on: Aug 22, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BAUNDRIWAL CG LOHANDIGUDA UMARAM KASHYAP

हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना है, छोटे-छोटे बच्चों का शिक्षा नही हो पाता है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल नंबर 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मंडावी बता रहे हैं की उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना है, छोटे-छोटे बच्चों का पढ़ाई नही हो पाता है, इसके लिये उन्होनें सचिव-सरपंच को कई बार जानकारी दियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260979427, सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, शिक्षा अधिकारी@9300320554, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 22, 2021. Tags: ANGANBADI BHAWAN BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHARAM MANDAVI CG

गांव में एक हैण्डपम्प है उसमे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाती है, लोगों को दुर से पानी लाना पड़ता है

ग्राम पंचायत-बागुंडी पनेरा, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरुराम बता रहें है कि उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, एक हैण्डपम्प है उसमे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाती हैं लोगों को दुर से पानी लाना पड़ता है, इसके लियें उन्होंने कई बार शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG HANDPUMP VEERURAM WATER

रोड नही होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-बास्तनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकुराम बता रहे हैं उनके गांव में रोड नही बना है और रास्ते में नाला है। वहां भी बरसात के दिनों में आने जाने में परेशानी होती है उनके गांव के पूरे लोग उस रास्ते से गुजरते है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर समस्या का निराकरण करना में मदद करें: सीईओ@9406016762, संपर्क नंबर@6265204067.

Posted on: Aug 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SISI SUKURAM

खेती में खाद के उपयोग के बारे में जानकारी...

सुकलूराम कश्यप, ग्राम-पुसपाल, पंचायत-पालम, विकासखंड-लोहांडीगुड़ा जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं वे लोग अपने गांव में मक्का, उड़द, कोदो, कुटकी उगाते हैं। खेत में धान लगाते है उस में गोबर खाद का उपयोग करते हैं। मक्का में रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं। रासायनिक खाद का प्रयोग करने से कई प्रकार की बीमारी होती है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7675007597.

Posted on: Aug 21, 2021. Tags: CG FARMING INFO LOHADIGUDA MANURE SUKALURAM KASHYAP

« View Newer Reports

View Older Reports »