रोड नहीं होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है
ग्राम उल्लानूर, पंचायत कुतुर, मंडल पलवांचा, जिला भद्रादि कोठागुडेम तेलंगाना से पांडू जी बता रहे हैं उनके गांव में 10 परिवार हैं जो छत्तीसगढ़ से आए हैं और वहां रोड का समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है रास्ते में पानी इकटा हो जाता है। मोटरसाइकिल साइकिल नहीं चल पाती है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में बात रखी है लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।फॉरेस्ट विभाग:9440810085, तहसीलदार:9392919734, संपर्क नंबर:8328106935.
Posted on: Nov 03, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO KOTHAGUDEM PALWANCHA PROBLEM RADIO ROAD TELANGANA VALASA
पट्टा नहीं होने के कारण गांव में कोई खेती नहीं कर पा रहे हैं, कृपया मदद करें
रवि कल्मो, ग्राम गंगा मतली, पंचायत गटूमला, मंडल+जिला भद्रादि कोठागुड़ेम तेलंगाना से बता रहे हैं 26 परिवार है। वहां हर घर में 4 5 एकड़ जमीन है उनका पट्टा नहीं मिला है। वे लोग को आदिवासी समाज के नहीं मानते है। और गांव में जिनका पट्टा हैं वहीं लोग खेती कर सकते हैं। पट्टा नहीं होने के कारण फॉरिस्ट विभाग वाले जमीन ले लिए हैं वे लोग छत्तीसगढ़ से आए है। किसी का राशन कार्ड बना हैं किसी का नहीं बन पाया है। तहसीलदार:9392919730, फॉरेस्ट विभाग:9440810085, संपर्क नंबर:7067248313.
Posted on: Nov 03, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO KOTHAGUDEM LAND PROBLEM RADIO TELANGANA VALASA
IMPACT: सीजीनेट के संदेश रिकॉर्ड करने के बाद गांव में पानी टंकी लगा है...
ग्राम पंचायत तेरेपाड, पंचायत येरमपेटा, मंडल चिंतुर, जिला अलुर सीतारामराजू आंध्रप्रदेश से माड़वी जोगा जी बता हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था। वे लोग नाला में छुआ बना के पानी लाना पड़ता था ज्यादा गर्मी के दिनों में होता था। फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए। सीजिनेट और सरकार के मदद से गांव में पानी टंकी लगा है। अभी गांव के लोगों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। इसलिए जो साथी मदद किए उससे धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 8897361340.
Posted on: Nov 02, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP CHINTUR IMPACT WATER
फॉरेस्ट विभाग वाले लगे खेती को नष्ट कर दिए
ग्राम पंचायत पालपेन्टा मंडल पेनुबली जिला खम्म तेलंगाना से सोढ़ी रमेश जी बता रहे हैं कि कपास की खेती कर रहे थे, फॉरेस्ट वालों ने कपास की खेती को नष्ट कर दिए हैं सारे पौधों को जड़ से काट दिए जो कि उसी से हमारे घर का राशन घर चलता था, उसी से घर परिवार का जीवन यापन चल रहा था। फॉरेस्ट वालों ने रात पे आके काटे गांव वाले का कहना है। जिनका कपास लगा था उनका नाम मीठी कोषा नाम था। 5 साल से उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। लगे खेती को नष्ट कर दिए। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7569226601.
Posted on: Nov 02, 2022. Tags: BULTOO KHAMM LAND PENUBALI PROBLEM RADIO TG VALASA
फॉरेस्ट विभाग वाले गांव में खेती करने नहीं देते हैं, कृपया मदद करें
ग्राम कामाराम, मंडल ताड़वाई, जिला मुलुगु तेलंगाना से आयतु जी बता रहे हैं इनके गाँव में 25 परिवार रहते हैं 25 साल लगभगपीपीपी हो रहा है जब सलवा जुडूम हुआ था। तब से आए हैं और खेती कर रहे हैं। खेत में जब हल लेके जाते हैं, तो फॉरेस्ट वाले मना करते हैं। उनको
मदद की जरूरत होता है तो विधायक जी से मदत लेते हैं ITDA कलेक्टर मो. 7995088365 पीडित व्यक्ति मो. 901486452.
