फरवरी माह में आवेदन फॉर्म भरा गया था, आज तक पेंशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम बिहारी गुप्ता बता रहे हैं कि उनका वृद्धा पेंशन का फॉर्म फरवरी माह में भरा गया था, पंजीयन हो चुका है लेकिन पेंशन नहीं आ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: सहायक सचिव@7898070744, सचिव@8085990387. संपर्क नंबर@8517034699. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP PENSION REWA SHYAM BIHARI GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हाय आमा डारा ला हाय...कर्मा गीत-
थाना-अमरकंटक, तहसील-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई एक गीत सुना रही हैं:
हो हो हाय आमा डारा ला हाय-
ओ लेगे भगवान तोर के माया ला रे-
संगत के साथी छोड़ो मै फिरो अकेला-
हाय रे मै फिरो अकेला-
अउ खुदत खुदत संगी छोड़ो-
मै फिरो अकेला आमा डारा रे... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: ANUPPUR MP PUSHPA BAI SONG VICTIMS REGISTER
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहां मै जाऊं...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहां मै जाऊं-
हाय राम और कहां मै जाऊं-
मन मंदिर में फंसे हुये हो-
तुम हो अंतर्यामी हाय राम-
तुम हो अंतर्यामी-
मन का भेद छुपा न जाये-
दीन दुखियों की है मानी...
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (सूर्य ग्रहण)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आपके लिए कुछ ख़ास है| आज आप सुनेंगे ज्ञान-विज्ञान की श्रृंखला के तहत “सूर्य ग्रहण” के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ| यह सूर्यग्रहण कल यानी 21 जून, 2020 को होने वाला है| तो इससे जुडी तमाम बातें आपको बताएंगी जयपुर, राजस्थान से सुनीता जी| लेखन भी उन्ही का है | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
3 साल से इंदारा निर्माण अधूरा पड़ा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-टाकीटोला, पोस्ट-खामरौद, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंगल सिंह परस्ते बता रहे हैं, उनके नाम से इंदारा खुदाई के लिये आया था, जिसका खोदाई का काम हुआ है लेकिन पूरा नहीं बना है, जिसके कारण बारिस में मिट्टी पट गया था और दोबारा से साफ कराना पड़ा, उसके बाद ईंट जोड़ने का काम हुआ जो आज तक पूरा नहीं हुआ है, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, 3 साल से काम अधूरा पड़ा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@8959051940, सरपंच@9165520567. संपर्क नंबर@9098900998. (AR)
