हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-बरबसपुर, पंचायत-बारवी, ब्लाक-भानुप्रतापुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में रामनाथ और सुकबती जी हैं वे लोग बता रहे है कि उन दोनों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है और उनकी 65 एवं 70 है पेंशन के लिए उन्होंने पंचायत में एवं सचिव सरपंच के पास शिकायत किये थे तो कहते है आज मिलेगा कल मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिला इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@9479235016, C.E.O.@9424194901. अधिक जानकारी के लिए रामनाथ पोटाई संपर्क@9479098252.
Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
धरती सबकी माता है...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
धरती सबकी माता है – धरती को बलि का बकरा बनने न दो-
धरती को नोचने वाले गिद्दो को-
अपने बाजुओ का ताकत दिखला दो-
डटकर मुकाबला करो धरती के वीर सपूत-
धरती को हलाल होने से पहले-
धरती का भार संभालो अपने कंधो पर...
Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
चूडियो के ख़नक ने घायल किया...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
चूडियो के खनक ने घायल किया-
अपनों के चीख पुकार को अनसुना किया-
वक्त के बेहरम हाथो ने मजबूर किया-
अपनों को अपने से बहुत दूर दिया-
पायल की झंकार और जुल्फों की पुकार-
कर दिया हमारा दूर से शिकार-
लूट लिया हमसे अपनों का प्यार-
देखा उसकी आँखों में झलकता प्यार...
Posted on: Dec 26, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
चुटकी भर सिंदूर की सुन लो कहानी...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
चुटकी भर सिंदूर की सुन लो कहानी-
सारे रिश्ते नाते तोड़कर कहते अपनी कहानी-
रंग लाल दिल की काला-
अपनों से कितना दूर कर डाला-
बस रह जाता एक ही रिश्ता जो होता-
सबसे घटिया सबसे सस्ता-
जन्म जन्मान्तर से चले आ रहा...
Posted on: Dec 25, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे शासकीय महाविद्यालय में 12 में से 10 अतिथि शिक्षक हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि शासकीय महाविद्यालय अतिथि शिक्षको के भरोसे चल रहा है. 12 शिक्षको का पद है लेकिन उसमे 2 ही पद भर्ती किया गया है. महाविद्यालय में 580 बच्चे है लेकि शिक्षको को बहुत समस्या है उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन भी दिए है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे नहीं है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करें : उच्च शिक्षा अधिकारी फैक्स@0771251032, उच्च शिक्षा सचिव @07712510017, नम्बर@9425210067, विधायक@9479275470, कलेक्टर ऑफिस@9177642800, 9177642103. कन्हैयालाल पडियारी@9981622548.
