स्वास्थ्य स्वर : बबासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बबासीर
बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सेट्रोल की आठ गोली, मिश्री 2 ग्राम और वैसलीन 50 ग्राम, कपूर 6 ग्राम लें, सभी को मिलकर पेस्ट बना लें, उसके बाद सूत कपडे से साफकर सुबह शाम उस जगह पर लगायें, इससे लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मुह से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मुह में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 10 ग्राम जीरा को पीसकर 1 गिलास पानी में उबालें जब पानी एक 1 कप बचे तब उसमें ढाई ग्राम इलाइची और ढाई ग्राम फिटकरी को तवा में सेंककर पानी में मिलाकर गरारा करें ऐसा करने से मुँह से संबंधित बीमारी में आराम मिल सकता है, इसका लगातार उपयोग कर सकते हैं, ठण्डी चीजों और खट्टी चीजों से दूर रहे। संबंधित विषय पर जानकारी लेने के बाद नुस्खा उपयोग करें :
संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल स्वप्न दोष का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बरियारी की जड़ को मोती भस्म या मुंगा भस्म के साथ चाटने से स्वपन दोष में आराम मिल सकता है, दूसरा कमल के जड़ को पीसकर प्रतिदिन सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेने के बाद नुस्खा प्रयोग करें : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार...

ग्राम-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद वात रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी, मेथी और सोंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें और दूध या पानी में गर्म कर सुबह शाम खाली पेट सेवन करें, दूसरा काला तिल और जीरा दोनों को बराबर मात्रा में लेकर अधकुटा कर सुबह शाम एक एक चम्मच खाली पेट गर्सेम पानी के साथ सेवन करने से बीमारी में आराम मिल सकता है, तीसरा निर्गुन्डी पत्ता और उग्रगंधा पत्ता का काढ़ा बनाकर सुबह शाम खाली पेट 10-10 ml सेवन करने से बीमारी में आराम मिल सकता है,
मिर्च, मसाला, तेल कम खायें, खटाई, बैगन, भिण्डी का सेवन न करें, ठण्डी से बचें, फ्रीज का पानी का सेवन न करें : संपर्क नंबर@9993763732, 6264351041.

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आँखों की समस्या का घरेलू उपचार...

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आँखों की रौशनी बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काला जीरा 10 ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबालें और जब पानी आधा बचे तो उसे छानकर ठण्डा कर सुबह शाम आँखों को धोयें ऐसा करने से आँख की रौशनी बढ़ती है, रतौंधी रोग में लाभ मिल सकता है, ये प्रक्रिया लगातार 21 दिन तक करना चाहिये, सफाई का विशेष ध्यान दें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा नमक शक्कर का प्रयोग कम करें : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »