वनांचल स्वर : बारिश के मौसम में होने वाली बीमारी खाज, खुजली का घरेलू उपचार-
जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली बरसात के मौसम में अक्सर होने वाली बीमारी खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, ये समस्या अक्सर बारिश के पानी में नहाने, गीले कपड़े पहनने से होती है इससे बचने में लिए आप यह उपाय कर सकते हैं :
1- अरंडी के बीज को छिलका निकालकर, पीसकर फोड़े में बांधने से फोड़ा बैठ जायेगा, 2- आम की गुठली और नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से फोड़ा, फुंसी, खाज, खुजली ठीक हो सकता है, इससे हमारी आय पर कोई फर्क भी नही पड़ेगा और इलाज भी हो जाएगा, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8462970635.
Posted on: Aug 03, 2018. Tags: ANANTRAM SHREEMALI HEALTH MP SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
सावन आगे, सावन आगे, आगे आगे अधिया मोर...सावन गीत
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार वर्षा ऋतु में गाये जाने वाला एक सावन गीत सुना रहे हैं:
सावन आगे, सावन आगे, आगे आगे अधिया मोर-
पुरवैया नीक लागे ओ, पुरवैया नीक लागे न-
नदिया, नरवा डोब-डोबावे झिंगरा हा गीत गावे-
पुरवैया नीक लागे ओ, पुरवैया नीक लागे न-
करिया कोयली कुह-कुहवाय झिंगरा बोली देवय-
पुरवैया नीक लागे न, पुरवैया नीक लागे न...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: DINDORI SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले...भजन-
ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शांतनु पांडे एक भजन सुना रहे हैं :
इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले-
गोविन्द नाम लेकर, मेरी जान तन से निकले-
या तो गंगाजी का तट हो, या व्रज का वंशी तट हो-
और सांवरा निकट हो, तब प्राण तन से निकले-
प्रभु यही मेरी अरज है, मानो तो क्या हरज है-
कुछ तुम्हारी भी फरज है जब प्राण तन से निकले-
इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले...
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: SHANTANU PANDE SONG VICTIMS REGISTER
ये तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नही है...भजन-
ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शांतनु पांडे गीत सुना रहे हैं :
ये तो प्रेम की बात है उधो, जिंदगी तेरे बस की नही है-
यहाँ स्वर्ग के होते सौदे, आशकी इतनी सस्ती नही है-
प्रेम वालों ने कब वक्त पूछा, उनकी पूजा में सुन ले तू उधो-
यहाँ दम दम में होती है पूजा, सर झुकाने की फुर्सत नही है-
जो असल में है मस्ती में डूबे, उन्हें क्या परवाह ज़िन्दगी की-
जो उतरती है चढ़ती है मस्ती, वो हकीकत में मस्ती नही है-
जिसकी नजरो में है श्याम प्यारे, वो तो रहते हैं जग से निराले...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SHANTANU PANDE SONG VICTIMS REGISTER
भारत की अजब बहार माई मेरा देश है सुहाना...देशभक्ति गीत-
ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सांतनू पांडे एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
भारत की अजब बहार माई मेरा देश है सुहाना-
उत्तरप्रदेश लगे माथे की बिंदिया-
माई वाली लहंगा है दिल्ली नगरिया-
गुजरात में देखो जी थाल सजी-
मई मेरा देश है सुहाना-
भारत की अजब बहार माई मेरा देश है सुहाना...
