हमारे पारे का हैण्डपंप खराब है, नदी का गंदा पानी पीते है, कृपया हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें...
ग्राम-कोटवारपारा, तीरथगढ़, पंचायत-तीरथगढ़, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से तिलकराम बघेल बता रहें हैं कि कोटवार पारा में 10 से 20 घर हैं, एक हैण्डपंप है, वो डेढ़ साल से खराब पड़ा हैं मोहल्ले के लोग नर्सरी का पानी लाकर पीते थे लेकिन अब कनेक्शन को दूसरे तरफ मोड़ दिये जिससे लोगो को नदी का पानी पीना पड़ रहा है || इसके लिए सरपंच सचिव से बोले हैं पर अभी तक नही बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@7987498422, सचिव@9406006553, दरभा सीईओ@8959393222, सम्पर्क नम्बर @9301046372.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR HANDPUMP TILAKRAM BAGHEL WATER
हमारे गांव में रोड नहीं होने से कारण बीमारी होने पर पैदल जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपल,गुडिया पारा,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संपद मंडावी बता रहे हैं, की उनके गाँव में रोड नहीं बना है| लोगों को हॉस्पिटल या बाजार जाने नहीं होता है| और उनके गाँव तक कुछ गाड़ी नहीं जा पाती है| बीमारी होने पर पैदल जाना पड़ता है| इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये है, पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे: सरपंच@9479208029. सीईओ@9406016762. संपर्क@7587286525.
Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG ROAD PROBLEM SAMPAT MANDAVI
Impact - सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड होने के बाद हैण्डपंप खोद दिया गया है...
ग्राम-सावंगेल पटेलपारा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से ममता मंडावी बता रही है कि उनके पारे में हैण्डपंप नहीं था उसके कारण उनको पानी की बहुत समस्या हो रही थी | उसके लिये उन्होंने सीजीनेट में एक संदेश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप खनन कर दिया गया है | सब लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9406105640.
Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP IMPACT MAMTA MANDAVI SAVANGEL
हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबोध जी बता रहे हैं, कि उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, बीमार हो जाने से एम्बुलेंस नही आ पाती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत की हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8488956694, CEO@8889251366, सरपंच@8815861014, संपर्क नंबर@6268803746.
Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTAR CC CG LOHANDIGUDA MANBODH PROBLEM ROAD
हमारे गांव का हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, कृप्या मदद करें...
फूलसिंह चौहान, ग्राम पंचायत-नेंगानार, ब्लाक-लोहांगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी लोगों को पर्याप्तपानी नही मिल पाटा है, 35 घर कि बस्ती है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6264697372.
