रोड नहीं होने से बारिस में दिक्कते होती हैं बनवाने में मदद करें...
पुजारी पारा, ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बंसीलाल पोयाम बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, पारा में लगभग 80 जनसंख्या है, बारिस के दिनों में रास्ते में कीचड़ हो जाता है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, सड़क की लम्बाई 3 किलोमीटर है मेन रोड से पुजारी पारा तक, निवासी रामचंद पोयम का कहना है सड़क बनवाने के लिये आवेदन दिये हैं लेकिन उसमे काम नहीं हुआ है, सड़क पर गढ्ढे है, बारिस के दिनों ज्यादा दिक्कत होता है, रास्ते में नाला है उसे बंद कर देते हैं, किसान खेत नहीं जा पाते है इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्ट@9425598888. संपर्क नंबर / राजूराम सोरी@7489447633.
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा...कविता-
राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
तुझसे त्रस है विश्व सारा-
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा-
बंद कराये विद्यालय बंद कराये दुकाने-
और क्या क्या गुल खिलायेगा न जाने-
हम सब आपस में मिलकर-
तुझे चित्त करेंगे सारे खाने-
संकल्प लिया है सर्व हारा-
तुझसे पायेंगे छुटकारा...
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम मरावी बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड 2015 में निरस्त कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है और किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / सीताराम मरावी@8287570397. सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्ट@9425598888.
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
लारी-लारी चुनरी ओढ़े...देवी गीत-
ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक देवी गीत सुना रही हैं:
कोरी-कोरी नरियर चढ़े ये दाई ओ-
लारी-लारी चुनरी ओढ़े-
केरा गाँव में अपला छाँव मा-
माई बिराजे हे द्वारे खोले-
चैत माहीना चुर मा चिरौंजी-
बैशाख बर की बुंदिया बालू साही-
जेठ जलेबी जुआरी लाडू-
कोरी-कोरी नरियर चढ़े ये दाई ओ...
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनार का औषधीय उपयोग..
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, 25 ग्राम अनार की छाल और 50 ग्राम खांड को मिलाकर कल्क बनाकर प्रतिदिन सुबह पीने से लाभ हो सकता है, गर्भ अवस्था में अनार का सेवन लाभदायक होता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
