Impact : हैण्डपंप सुधार होने के बाद लोगो पानी मिलने लगा...
ग्राम-धिरिरा हरदौली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा बता रही हैं कि उनके गाँव में 6 माह से हैण्डपंप ख़राब था जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, इस समस्या को उन्होंने 2 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद अब विभाग के कर्मचारी हैण्डपंप सुधार दिये हैं, लोगो को पानी मिलने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारी और सीजीनेट के श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9967186940.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: IMPACT STORY MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER
राष्ट्री तिरंगे को कर लो नमन...राष्ट्र गीत
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक राष्ट्र गीत सुना रही हैं:
राष्ट्री तिरंगे को कर लो नमन-
ये भारत है मेरा हैं भारत के हम-
गांघी बापू हमें जान से प्यारे-
छोड़ चले बापू हमें किसके सहारे-
फूल खिले धूप खिले आयें सबेरा रे-
राष्ट्री तिरंगे को कर लो नमन...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER
समस्याओं को हल कराने में सहयोग कर रहे विद्यार्थी...
सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से गुनीत कौर बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर ऐप से एक संदेश उठाया था जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से किसान सम्मान निधि योजना को लेकर था, जिसमे जयनाथ सिंह योजना अंतर्गत अपना पंजीयन कराने के लिये आवेदन दिये थे लेकिन पंजीयन नहीं हुआ जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है, जयनाथ ने बताया कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेज़ अधिकारी को दिये थे, उसके बाद भी काम नहीं हुआ है, इस विषय में सचिव का कहना है उन्हें जानकारी नहीं है पटवारी इसके बारे में बता सकते हैं, पटवारी से संपर्क नहीं हो पाया है जिसके कारण आगे की जानकारी नहीं मिल पायी, इस प्रकार से इस समस्या को हल कराने के लिये एक सराहनीय प्रयास किया गया|
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: GUNEET KOUR MH MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER
दरवाजे पे कुण्डी मारो...गीत-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना और आज्ञा कोरोना से बचाव के लिये एक जागरूकता गीत सुना रही हैं:
दरवाजे पे कुण्डी मारो-
कोई भी निकल के जाने न पाये-
घरवालो को समझा दो यारो-
कोई भी निकल के जाने न पाये-
तरह तरह से फिर यारो के-
जा के साबुन से हाथ धोये...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIVECHANA DEVI
कोरोना वायरस को टाटा बाय बाय बोलिये...गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट कोरोना वायरस के बारे में सभी जागरूक करते हुये एक गीत सुना रहे हैं, यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो हेल्पलाइन नंबर 01123978046 पर संपर्क करें|
हाथ जोड़कर बोलिये हाथ मिलाना छोडिये-
कोरोना वायरस को टाटा बाय बाय बोलिये-
जनता कर्फु का पालन हर देश शहर में सोचिये-
कोरोना वायरस को फैलने से रोकिये-
कोरोना वायरस को टाटा बाय बाय बोलिये...
