तीन हफ्ते पहले हैदराबाद से घर वापस आ गये पर घर में राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम डभौरा बस्ती, वार्ड क्रमांक 4, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश कुमार वर्मा पिता संगमलाल वर्मा बता रहे हैं कि हैदराबाद शहर में काम करने के लिए गये थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण अभी तीन हफ्ते पहले घर वापस आ गये हैं | आने के पहले मेडिकल जाँच भी करवाया गया किसी प्रकार का कोई लक्षण नही है पर घर में गरीबी के कारण राशन दाल पैसों की बहुत समस्या है एक हजार रुपये मांग कर रहें है जो सरकार ने वादा किया था | सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है राशन और की व्यवस्था कराने में मदद करें. संपर्क@8827549835 RK
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MAHESH KUMAR VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
विद्युत वितरण कंपनी में मीटर रीडर का काम करता था, पुराने पैसे नहीं मिले, कृपया मदद करें...
ग्राम-पुरैल, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार शाह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| वह पहले विद्युत वितरण लिमिटेड जबलपुर में मीटर रीडर के तौर पर काम करते थे | जे.ई. द्वारा अभद्र गाली गलौज के प्रयोग की वजह से उन्होंने काम छोड़ दिया | लॉकडाउन के बाद अभी तक पैसों का भुगतान नहीं हुआ है, परेशानी हो रही है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें: संपर्क-कृष्ण कुमार शाह@9424561304. (169327) NP
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ELECTRICITY PAYMENT PROBLEM MP KRISHNA KUMAR SHAH
घर बनाने का काम करते हैं, इस काम को सीखने के बाद रोजगार की समस्या नहीं है...
भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से शिवकुमार सिंह बल्लो बता रहे हैं वे मजदूरी का काम करते हैं, घर बनाने के लिये ईंट को जोड़ने का काम करते हैं, 7 साल से इस काम को कर रहे हैं, ये उनके जीवन यापन का साधन है, एक दिन में वे 500 रुपये कमाते हैं, इस प्रकार से वे इस काम को सीखकर अपने इलाके में रहकर काम करते हैं और परिवार का पालन पोषण करते हैं उन्हें काम के लिये बाहर जाने की जरुरत नहीं होती है|
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SHIV KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा...विवाह गीत-
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
हाथ सीता का राम को दिया-
जनक राजा और देंगे क्या-
बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा-
दहेज कहां इससे बड़ा-
ईश्वर का वरदान है बेटी-
घरवालों की जान है-
ये पगड़ी बाबुल के सिर की-
लाज है सारे घर की-
दान कन्या का जिसने दिया...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JH PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
3 साल से हैण्डपम्प की समस्या है, कई बार अनुरोध किया, आज तक उस पर काम नहीं हुआ है...
ग्राम-मट्टीगड़ा, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से आकाश कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है ये समस्या गाँव में 3 साल से है, मोहल्ले में हैण्डपंप लगा है लेकिन उससे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, वार्ड नंबर 10 और 11 में ये समस्या है, गर्मी के दिनों में अधिक समस्या होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, नया पम्प स्वीकृत हुआ था लेकिन आज तक नहीं लगा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर अधिकारियों के संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9131030522. सचिव@6267783990
