राशन कार्ड नही होने से अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...कृपया मदद करें
परोदा, ग्राम पंचायत-पोरमेल, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से बुदरी पति सुपाल बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नही होने से सोसायटी से खाद्द्यान नही मिल रहा है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| हर सरकारी कामो में राशन कार्ड कि मांग होती है| इसकी शिकायत सरपंच सचिव को कई बार किये हैं पर आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| अतः ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@9407993586. (162581) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कृषि में सब्जी के खेती करने के जानकारी दे रहे हैं...
ग्राम-दुलहरा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबु लाल नेटी के साथ याग्यवेंद्र पटेल कृषि कार्य (खेती) के बारे में जानकारी दे रहे हैं, वे सभी प्रकार के सब्जी के खेती करते हैं, जिनसे उन्हें लाभ होता है| सब्जी के खेती से वो अपने जीवन यापन करते हैं,| वर्तमान में वे बरबटी के फसल लगाए हुए हैं, जिनसे उन्हें 8-9000प्रति माह कि आमदनी होता है | जिससे वे अपने प्राथमिक खर्चों के साथ घर के काम काज के लिए आसानी से धन राशि प्राप्त हो जाता है| खेती के लिए वे गोबर कि खाद का उपयोग करते हैं, जो बहुत ही लाभदायक होता है| वे सभी साथियों को खेती ठीक तरह से करने का सलाह देते हैं| याग्यवेंद्र पटेल@ 7049457403. (167705) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...
ग्राम पंचायत-चेरंग, तहसील-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम बता रहें है की उनका राशनकार्ड में नाम अलग करवाने करवाने के लिए, सचिव सरपंच लोग को भी बोले थे परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, इसके बाद वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया और एक सप्ताह बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर / सीताराम@8287570397. (183210) GT
Posted on: Dec 28, 2020. Tags: BASTAR IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
विकलांग हूँ मजदूरी धंधे आदि नही कर सकता, पेंसन नही मिल रहा है...कृपया मदद करें
चौक पारा, ग्राम-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से नेकराम बघेल बता रहे हैं कि वे बाएं हाथ से विकलांग है, किसी तरह का मजदूरी धंधे नही कर सकते न ही सरकार का कोई भी पेंसन योजना का लाभ उन्हें नही मिल रहा है, जिससे परिवार की भरण पोषण करने में बहुत दिक्कत हो रही है, इसके लिए वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर विकलांग पेंसन दिलाने में मदद करें| अधिकारी@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@8305721670. (162578) MS
Posted on: Dec 28, 2020. Tags: DISABILITY PENSION SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जहर नष्ट करने का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जहर नष्ट करने का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, पित्तपापड़ा का रस 10 ग्राम, डाल के सेवन करने से किसी भी जहर नष्ट हो जाता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (181029) GT
