पिंजरे के पंछी रे तेरा दरद न जाने कोई...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के गीत सुना रहे हैं :
पिंजरे के पंछी रे तेरा दरद न जाने कोई-
कह ना सके तू, अपनी कहानी-
तेरी भी पंछी, क्या जिंदगानी रे-
विधि ने तेरी कथा लिखी है-
आँसू में कलम डुबोय-
तेरा दर्द ना जाणे कोए-
चुपके चुपके, रोने वाले...
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
खाना पानी की सुविधा कराने में मदद करें जिससे लॉक डाउन तक रुक सकें...अपील-
बिजापुरम, जिला-पूर्व गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से उपेन्द्र बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जिवईवालिंगा गाँव के निवासी हैं उनके साथ 6 लोग हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे लेकिन लॉक डाउन के कारण वहां पर फंसे हैं उनका कहना है लॉक डाउन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, कोरोना के बारे में भी नहीं सुना था, जिस जगह पर वे लोग रुके हैं वहां पर खान पानी की समस्या हो रही हैं, रहने की व्यवस्था हो गयी है, घर जाने के संबंध में अधिकारी से उनकी बात हुई है कि 15 तक जानकारी देंगे, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि ऐसी स्थिती में खाना और पानी की सुविधा सरकार कर दे जिससे लॉक डाउन तक रुक सकें| संपर्क नंबर / उपेन्द्र@9390721359, संपत मरावी@8103377375. कलेक्टर@0884-2365424.
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CORONA EST GODAVARI RAKESH KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
रामा लिहिन अवतार हो शुभ घड़ी आई राम नवमी...गीत-
नगर पंचायत-भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट रामनवमी के अवसर पर एक सोहर गीत सुना रहे हैं:
रामा लिहिन अवतार हो शुभ घड़ी आई राम नवमी-
आई राम नवमी, आई राम नवमी-
कौशिल्या के राम जी जनमे-
अयोध्या में बाजे बधाई हो शुभ घड़ी आई राम नवमी-
सुमित्रा जी के जनम लक्ष्मण भैया-
तोरे रंग को मन भाय हो-
रामा लिहिन अवतार हो शुभ घड़ी आई राम नवमी...
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: GADCHIROLI KANHAIYALAL KEWAT MH SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है इसलिये घर पर रहें सुरक्षित रहें...
डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रशांत बता रहे हैं कि आज कोरोना वायरस सभी जगह तेजी से फैल रहा है इसलिये सभी घर पर रहे सुरक्षित रहें किसी से न मिले, वे सभी लोगो को सन्देश दे रहे हैं जो लॉक डाउन के कारण फस गये हैं घर नहीं जा पा रहे हैं वे वही सुरक्षित रहे अच्छे से रहे, जिससे कोरोना वायरस और न फैले क्यो कि कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा हैं, और उनके मदद के लिये जो आगे आ रहे हैं उन्हें धन्यवाद|
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: MP PRASHANT REWA SONG VICTIMS REGISTER
हरियर मड़वा सुखा गईसे पान...शादी गीत-
ग्राम-पडरिया, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) प्रिंसी एक शादी गीत सुना रही हैं:
हरियर मड़वा सुखा गईसे पान-
जा दउवा जा रे जल्दी बिहाय के लहुटी आबे-
लहुटी आबे भईया जल्दी बिहाय के लहुटी आबे-
कड़की नगाड़ा कड़क जाथे दाऊ-
ला सोने चिरईया ला गिगदा बेडावे आई से गाने-
सु आके से सीनो के हक साना-
ओमा चाबी है भईया...
