जिस भजन में राम का नाम ना हो...भजन गीत

ग्राम-बभनी, जिला-देवरिया, (बिहार) नितेश सिंह एक भजन सुना रहें है:
जिस भजन में राम का नाम ना-
हो उस भजन को गाना ना चाहियें-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो-
उसे सिर में चढ़ाना ना चाहिए-
चाहे बेटी कितनी प्यारी हो-
उसे घर घर घुमाना ना चाहिए-
जिस भजन में राम का नाम ना...(183397) GT

Posted on: Jan 01, 2021. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का निवारण...

ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भादूराम पटेल बता रहे हैं कि वह माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का निवारण करते हैं। वह माहवारी के समय ज़्यादा खून रिसाव होने से रोकने के लिए कहुआ, कोरिया और जाम की छाल से दवा बना कर देते हैं। वह यह भी बताते हैं कि हाथ और पैर में सूजन के इलाज की लिए मूंगा, अंडी और सिंदूर का लेप लगाने से सूजन चला जाता है।

Posted on: Jan 01, 2021. Tags: BHADURAM PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA

ईहा नई रे कोनो रे हितवा...भजन

ग्राम-फरस्वानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट एक भजन गीत सुना रहें है:
ईहा नई रे कोनो रे हितवा-
घर बने है माट्टी के मीतवा-
कोन बेरा मा जीव छुट जाएँ-
रे नई बाचे चोला-
लगे बीमारी तोला आनी बानी-
सुपा बाती तय दिखाएँ...(183357) GT

Posted on: Dec 31, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नही होने से हमारी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-पदनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडगांव (छत्तीसगढ़) से रुदाय पति मानो बता रहे हैं कि आज 10 साल हो रहे हैं अब तक उनके राशन कार्ड नही बना है जिससे उन्हें परिवार की पालन पोषण करने में काफी समस्या हो रही है| घर में किसी तरह का धंधे (व्यवसाय) नही है जिससे वे आय कि साधन हो वे अपने आर्थिक स्थिति से पभुत परेशान है| कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं| लेकिन आज तक नही बना है| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें | सचिव@ 7999762086, कलेक्टर@9399394695, संपर्क नम्बर@9424160981.

Posted on: Dec 31, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नही होने से नही मिल रही खाद्द्यान परिवार चलने हो रही परेशानी...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-पदनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडगांव (छत्तीसगढ़) से सुगंती पति जैतराम बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नही होने से उन्हें सोसायटी से राशन नही मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है| उनके पास जमीन जायदाद भी नही है| किसी तरह का व्यवसाय भी नही है मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| जबकि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को किये हैं, परन्तु आज तक कोई मदद नही मिली है| साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें| सचिव@ 7999762086, कलेक्टर@9399394695, संपर्क नम्बर@9424160981. ( 162023) MS

Posted on: Dec 31, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »