रोड बना है लेकिन मेटेरियल कम लगाने से जगह-जगह गड्डा हो गया है, बोलने पर कोई सुन नहीं रहे...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव सिंगपुर से कड़वा पहुँच मार्ग जिसकी लम्बाई 3.40 किमी. है जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत निर्माण हुआ है, यह ठेकेदार द्वारा बनाया गया है जो मटेरियल लगाना था उतना नही लगा है, जिससे रोड जगह-जगह गड्डा हो गया है, उसकी शिकायत उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं, पर आज तक कोई सुनवाई नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि दिए गये नम्बरों में बात कर रोड ठीक करवाने में मदद करें : ठेकेदार@9893836079, तहसीलदार@7722870906, मुंशी@7772099823, विधायक@9424108817. संपर्क नम्बर@9575248234.

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PANDARIYA ROAD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : तालमखाना या अश्वगंधा के पौधे का औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हमें तालमखाना या अश्वगंधा के पौधे का औषधीय गुण बता रहे है कि तालमखाना के पत्तो को पीसकर के लेप करने से संधि शूल (जोड़ो के दर्द) में लाभ होता है ताकत बढ़ाने के लिए तालमखाना के बीज और कौंच के बीज दोनों को पीसकर के चूर्ण बना ले और 1 चम्मच चूर्ण 1 चम्मच मिश्री के साथ मिला करके सुबह शाम सेवन करे चूर्ण खाने के बाद ऊपर से 1 गिलास दूध पी ले इससे बल पाप्त होगा लेकिन कौंच का बीज मिलाने से पहले उसको गाय के दूध में उबाल ले और बीज का छिलका निकाल कर पीसकर मिलाएं | राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 08, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG SWASTHYA SWARA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

पहली मै बन्दों वो मोर माता-पिता ला...गोंडवाना गीत

ग्राम पंचायत-कटरा, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
पहली मै बन्दों वो मोर माता-पिता ला-
मोर दुनिया देखैया पहली मै बन्दों वो-
नौ महिना तक गर्भ में पाले, दसवे दुनिया दिखाए-
मल-मूत्र के करे सफाई, शुद्ध नारी दुःख उठाये-
जाड घाम से मोखे बचाए गोदी ला सुलाए-
अपने कुश को दूध पिलाके शरीर ला बनाये...

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: BILASPUR CG CHHATTISGARHI GONDWANA MARWAHI PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय...कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय-
छोटे साजन लोरा रे येहली चमेली राजा-
बड़े साजन लोरा रे लेखा कमाय-
राजा साजन रे बड़े साजन लोरले लेखा कमाय-
कौन डोरा लुटय रे येहली चमेली राजा साजन रे-
कोन पाहर राजा येहली चमेली राजा...

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: बेल के पत्ते से मधुमेह (शुगर) का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हमें लगभग आजकल हर घर में पाए जाने वाले मधुमेह या शुगर की बीमारी के एक घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि मधुमेह होने पर बेल के 5-7 पत्तों को चबाकर नियमित खायें और ऊपर से पानी पीने पर शुगर या डायबिटीज़ की बीमारी कम हो सकती है, इसके अतिरिक्त बेल गूदा (अंदर वाला भाग) और तिल को दोनों बराबर मात्रा में दही में मिलाकर कल्क (चटनी) बनाकर सेवन करने से आराम मिलता है| पसीना आने के बाद शरीर से बदबू आने पर उसके पत्तियों के रस को पूरे शरीर में लगाने से आराम मिलता है| यह प्रयोग सभी घर में आसानी से कर सकते हैं: वैद्य: राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 05, 2018. Tags: MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG SWASTHYA SWARA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »