2005 से मेरा राशनकार्ड नही बना है, बोलने पर भी कोइ ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

जेलवाडा सिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका मरावी साथ के साथ में दुलेश्वरी पति का नाम मंगल बता रही हैं कि पहले वे लोग सुमनार पंचायत में रहते थे, 2005 में सलवा जुडूम के कारण अपना गाँव छोड़ कर जेलवाडा सिविर में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका राशनकार्ड नही बना है इसके लियें उन्होंने नगर पालिका शिकायत कियें थे लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क@6267875486, नगर पालिका@6260414371, अध्यक्ष@6260714410.

Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BIJAPUR CG DULESHWARI RATION CARD PROBLEM

कितना सुंदर हमर माँ मोके बड़े प्यार करेला...भोजपुरी गीत-

सन्नू कुमार नेटी ग्राम-मेंडारी पोस्ट थाना-बसंतपुर जिला-बलरामपुर राज्य छत्तीसगढ़ से माँ की ममता को बयां करते हुए एक गीत सुना रहे है :
कितना सुंदर हमर माँ-
मोके बड़े प्यार करेला-
तोही मके जन्म दे ले-
तोही मके पोसाले पाल ले-
कितरो सुंदर हमर माँ-
मोके बड़े प्यार करेला-
बोले के निजान्त रह्व बोले के सिखा ले-
चलेत निपात रह्व चलेत सिखा ले-
बाबूजी कर संगे-संगे-
कितना सुंदर हमर माँ-
मोके बड़े प्यार करेला...

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HINDI MENDARI SANNU KUMAR SONG

कहा से आया कोरोना वायरस कोरोना वायरस...कोरोना गीत-

जिला-जशपुर,राज्य-छत्तीसगढ़ से रौशन एक्का कोरोना गीत सुना रहे है:
कहा से आया कोरोना वायरस कोरोना वायरस-
फ़ैल जाते दुनिया कर कोना कोना में-
कोरोना वायरस कोरोना वायरस-
मोदी ने हुकुम दिया-
घरो में गुसल रहो घरो में सुतल रहो-
फ़ैल जाते दुनिया कर कोना कोना में-
कोरोना वायरस कोरोना वायरस...

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: CG JASHPUR KORONA ROSHAN EKKA SONG

हामर जनम भुइयां ला बचावा दादा रे...गीत

ग्राम-पटपरहा, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से जागेश्वर परस्ते एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं-
बचावा दादा रे बचावा दाई वो बचावा दादा रे-
हामर जनम भुइयां ला बचावा दादा रे-
महतारी बरोबर ला बचावा दादा रे-
जंगल जल जमीन हमर गोंड अन के आय दादा पुरखन के आय-
जहाँ खेती होवय तहां पावर पलांट लगावय-
घर दुरा बेचागे बसे गाँव ले भगावय...

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: ANUPPUR GONDWANA JAGESHWAR PARSTE MP PTPRHA SONG

हमारे मोहल्ले में स्टेट लाइट नहीं लगा है, रात में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सीतलगुर (गुडिया) ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से इंगाराम मुचाकी बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड की स्टेट लाइट नहीं लगा है| गली में रात में घुमने के लिए अँधेरा रहता है| छोटे-छोटे बच्चें घूमते रहते हैं, कीडेमकोडे का डर बना रहता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक नहीं लगा है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके स्टेट लाइट लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817233964, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG INGARAM MUCHAKI JAGADALPUR LIGHT PROBLEM SITALGUR

« View Newer Reports

View Older Reports »