जोश न खोया होश न खोया...देशभक्ति कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
जोश न खोया होश न खोया-
देश की सेना का वीर जवान-
हाथ में राइफल लेकर-
दुश्मनों पर टूट पढ़ा-
परवाह न किया अपना जान-
गिन-गिनकर चुन-चुनकर-
दुश्मनों को मार गिराया-
जान के बदले जान लेकर
दुश्मनों का मान बढाया...
Posted on: Feb 08, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर भी कोई ध्यान नहीं है देते है...
दवाई टोला, कुसरा टोला, ग्राम-सरईमाल, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी (म.प्र.) से रमेश बता रहे है कि उनके टोला में पानी की बहुत समस्या है तीन किलोमीटर दूर लदवानी से पानी लाकर पीते है या नदी नालो का पानी पीते है उसके लिए कई बार पंचायत में शिकायत कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनके टोला में पानी की सुविधा करवाए: कलेक्टर@8085452555, C.E.O.@9981091500, P.H.E. विभाग@9894037985, सरपंच@7772907696, सचिव@8223910322. संतोष@9617593272.
Posted on: Jan 31, 2018. Tags: RAMESH KANHAIYALAL MARKO SONG VICTIMS REGISTER
काला-काला श्याम सलोना...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
काला-काला श्याम सलोना-
मेरे बगिया में रोज आता-
कलियों के पास जा जाकर-
कानो में कुछ कहता-
फूलो के नजदीक जाकर-
फूलो से मीठा पराग चुराता-
बगियों में नित गुंजन करके-
बगियों का शोभा बढाता-
कलियों को खिलने का इंतजार कर-
उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचता...
Posted on: Jan 29, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वज्रभाटा से छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और दांतों का उपचार-
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पंचायत भेजा, पोस्ट-भानबेड़ा, तहसील-कोरर ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर,(छत्तीसगढ़)में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज नारद सिंह चालकी जुड़े हैं जो स्थानीय इलाके के वनों में पाए जाने वाले वनस्पतियों से उपचार के बारे में बता रहे है उनका कहना है कि वज्रभाटा जिसको कई जगह (भटकटैया) के नाम से भी जाना जाता आने है ये छोटे-छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और जिनका दांत में विशेष प्रकार के दर्द होता है उसके लिए भी उपयोगी होता है इसे छोटे बच्चों को ताबीज बनाकर पहनाया जाता है और आग में जलाकर इसके धुआ से दांत के दर्द ठीक हो जाता है:संपर्क नम्बर @9669437292.
Posted on: Jan 22, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
नदी नाला की उफान, बाग़ बगीचों की मुस्कान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
नदी नाला की उफान बाग़ बगीचों की मुस्कान-
था हरा भरा खेत खलिहान-
अब लगता है सुना शमशान-
नदी नाला में तो अब मगरमच्छ दिखता ही नहीं-
पर गाँव शहर में मगरमच्छ की कमी नहीं-
एक ढूंढो तो सैकड़ो मिल जाते है-
सच्चाई कहो तो मारने दौड़ जाते है...
