ये झन देबे दगा मोला मैं रानी तोरे बिन जी नहीं पाहू...छत्तीसगढ़ी गीत
बिजेश्वर साहू, ग्राम पंचायत-डेगनिया, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी
गीत सुना रहे हैं:
ये झन देबे दगा मोला मैं रानी तोरे बिन जी नहीं पाहू-
बैरी होही दुनिया गा भले दुःख मा-
मीठ-मीठ बोली हैं तोर वो रानी-
मन मा माया जगाते मुच-मुच के-
तोर हसना है रानी बईहा मोला बनाते-
ये झन देबे दगा मोला मैं रानी तोरे बिन जी नहीं पाहू...
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: CG CG SONG DURG
जान तोहर मम्मी कसम...भोजपुरी गीत
ग्राम-बिहारशरीफ, जिला-नालंदा (बिहार) से रौशन कुमार एक भोजपुरी गाना सुना रहे हैं-
देखनी ह रील प त आईल ह दिल
तू त इन्स्टा प ट्रेंड करेलु
रही ले टराइ में कबो रिप्लाई में
नंबर ना सेंड करेलु
अच्छा, नंबर चाही तोहके ?
देखनी ह रील प त आईल ह दिल...
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: BHOJPURI SONG NALANDA BIHAR ROSHAN KUMAR
देवकी हर रोय घूम घूम आंखी ले चुए बूंद-बूंद...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम परसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट एक भजन गीत सुना रहे हैं:
देवकी हर रोय घूम घूम आंखी ले चुए बूंद-बूंद-
तोला कहा लुकाव मोर हिरा रे-
देवकी हर रोय घूम घूम आंखी ले चुए बूंद-बूंद-
तोला कहा लुकाव मोर लाला रे-
देवकी हर रोय घूम घूम आंखी ले चुए बूंद-बूंद...
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: CG KORBA SONG
गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है
मंतूराम बैंजाम, ग्राम पंचायत वाहनपुर, ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी लोग कच्ची रास्ते से आना जाना करते है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत दर्ज किए थे, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुआ। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके । संपर्क नंबर@7970183130, सीईओ@7025248159.
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
क्या तुम शिक्षित हो तो सच में संगठित हो जाओ... कविता
भागीरथी वर्मा रायपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के श्रोताओं को एक कविता सुना रहे हैं जिसका शीर्षक है “क्या तुम शिक्षित हो”-
क्या तुम शिक्षित हो, तो सच में संगठित हो जाओ-
दो से चार चार से हजार हजार से लाख बन जाओ-
क्या सच में शिक्षित हो तो आवाज उठाओ-
रोड पर आओ अपने प्रतिद्वंदी सरकार को हिलाओ-
अपनी ताकत आजमाओ क्या सच में शिक्षित हो तो कलम उठाओ
कलम को हथियार बनाओ...
