लॉकडाउन में काम बंद है, खाने की दिक्कत है, राशन दिलाने में मदद करें-

खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज यादव जो इलाहबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी है, पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं, 3 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, काम बंद है, जिससे व्यवस्था नहीं हो पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / राकेश यादव@9328160653. (166441)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: सूरत में लॉकडाउन में फंस गये थे, पैसा नहीं था, खाने में समस्या हो रही थी, मदद मिली, धन्यवाद

निम्बात, नीलगिरी, सूरत (गुजरात) से रूपलाल कोरेटी बता रहे हैं कि वे सिवनी जिला मध्यप्रदेश के निवासी है वे 5 लोग के साथ लॉकडाउन में फंस गये थे, उनके पास जो पैसा था उसी से काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका था, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, वे काम करने के लिये वहां आये थे| सीजीनेट में फोन करने के बाद सुनने वाले साथियों की मदद से उन्हें वहां खाने की व्यवस्था हो गयी है, अब उन्हें कोई तकलीफ नही है| वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रूपलाल कोरेटी@8160682825.

Posted on: May 05, 2020. Tags: GUJRAT IMPACT STORY NEELGRI ROOPLAL SONG SURAT VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में हैं, परिवार को खाने की समस्या हो रही है...

नयागाँव, गली नं. 5, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से आसमा परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, वे 7 लोग हैं, उनका काम बंद है, उन्होंने जो कमाया था वो पैसे खर्च हो चुके हैं अब उन्हें खाने की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9315652827. 9354286659. (166417)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है राशन नहीं है भूखे रहना पड रहा है, कृपया मदद करें...

सीमा देवी बता रही है कि याकूब पुल सेक्टर 83 गौतम बुद्ध नगर नोएडा में लॉकडाउन के कारण फंसे है उनके पास खाने पीने के लिए राशन नहीं है 5 बच्चे है भूखे रहना पड़ता है | पैसे भी नहीं है उधारी राशन मांगने से दुकानदार भगा देते है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि राशन की व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@6207006746.(166336)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SEEMA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

जो जरुरी है "विद्यालय" वो बंद है और जो जरुरी नहीं है "मदिरालय" उसे चालू रखा गया है...

दिल्ली से राजेश पाठक बता रहे हैं, नत्थूपुरा गाँव में एक शराब की दुकान है, जिसमें
आज नत्थूपुरा गाँव से लेकर प्रदीप विहार तक शराब लेने वालों की लाईन लगी है, कड़ी धूप है लेकिन लोग बिना परवाह किये लगे हैं, उनका कहना है कि देश में विद्यालय बंद है, देवालय बंद है लेकिन मदिरालय खुला है, आज पढाई के लिये विद्यालय खोलने की आवश्यकता है लेकिन वो बंद है, जो गरीब है, मजदूरी कर जीते हैं उनके बच्चे ऑनलाइन पढाई नहीं कर सकते हैं, क्योकि उनके पास साधन नहीं है, जो देश के विकाश के लिये आवश्यक है वो बंद है और जो अपराध, अव्यवस्था को जन्म देता है, उसे शुरू कर दिया गया है| सम्पर्क नम्बर@9350166110. (166421)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »