तू प्यार का सागर है...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
तू प्यार का सागर है-
तेरी इक बूँद के प्यासे हम-
लौटा जो दिया तुमने-
चले जाएंगे जहाँ से हम-
तू प्यार का सागर है-
तेरी इक बूँद के प्यासे हम-
तू प्यार का सागर है...
Posted on: Apr 07, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बूढ़े माँ बाप की सुनलो तुम कहानी...गीत-
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार एक गीत सुना रहे हैं:
बूढ़े माँ बाप की सुनलो तुम कहानी-
भूखे में भोजन बिना मिलता न पानी-
बेटा पैदा होये तो खुशी बढ़ जाता है-
और शादी के बाद माँ बाप को भूल जाता है-
बेटा के रहते जीवन हुई है हनी-
भूखे में भोजन बिना मिलता न पानी-
बहू बेटा खाना खा के बाद में हमें देते हैं-
गलती हमने क्या की सजा हमें देते हैं...
Posted on: Apr 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
उठो जागो भईया रे उठो जागो भईया...गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
उठो जागो भईया रे उठो जागो भईया-
आगे विदेशी बीमारी-
मोर भईया गा आगे विदेशी बीमारी-
ये कोरोना हईया आय रे कोरोना हईया आय-
करलो चिन्हारी नार नारी-
चोरी चोरी चुपके आवय...
Posted on: Apr 07, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन की समस्या थी अब मिल गयी है मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद...
ग्राम-चंदार, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलास कुमार कोल बता रहे हैं कि उन्हें राशन की दिक्कत थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9179476356.
Posted on: Apr 07, 2020. Tags: ANUPPUR IMPACT STORY KAILASH KOL MP PDS SONG VICTIMS REGISTER
मन फूला-फूला फिरे जगत मा कैसे नाता रे...भजन-
ग्राम-जोलबी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन सुना रहे हैं:
मन फूला-फूला फिरे जगत मा कैसे नाता रे-
माता कहे यह पूत हमारी, बहन कहे यह भईया मेरी-
पेट पकड़ के माता रोमये बाँह पकड़ के भाई-
लपट-झपट के चिड़ियाँ रोबे हंस अकेला जाई-
जब तक जीवयें माता रोबयें बहन रोमएं दसमाता-
मन फूला-फूला फिरे जगत मा कैस नाता रे...
