राशन की व्यवस्था कराने के लिये सरकार को आभार...
ग्राम-लखापुरी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से फूलचंद नेताम बता रहे हैं कि उनके गाँव के लगभग सभी घरो में भोज्य पदार्थ, राशन ख़त्म हो गया था, जिसके कारण लोग परेशान थे कि कैसे वो अपना जीवन यापन करेंगे क्यों कि लॉक डाउन के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा समय पर गाँव में राशन की सुविधा करायी गयी, जिससे लोगो की समस्या का समाधान हो गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8103550277.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CG CORONA FULCHAND NETAM KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से दूर रहना मोर दादा रो...गीत-
भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रावन कुसराम कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
चाईना से आया कोरोना, कोरोना-
कोरोना से दूर रहना मोर दादा रो-
कोरोना से, कोरोना से डरना नहीं है-
उसे दूर भागना है, उसे दूर भागना है-
साफ सुथरा से रहना दादा रो-
आना जाना, आना जाना मत करना घर में बैठे रहना...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA GADCHIROLI MH SONG VICTIMS REGISTER
राशन उपलब्ध कराने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन का पालन कर सकें...
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से देवेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के मंडला जिले के करेला टोला गाँव के निवासी हैं, रायपुर में कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन में फंस गये हैं, वे मजदूरी का काम करते हैं, उनके साथ 5 परिवार हैं, जिनके लिये खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे शासन से अपील कर रहे हैं कि उन्हें खाने के लिये राशन उपलब्ध कराये जिससे वे इस समय कोरोना के कारण हुये लॉक डाउन में निर्देशों का पालन कर सकें| संपर्क नंबर@9691630241.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: * CG CORONA HD GANDHI PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन मिल गया, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं लॉक डाउन के कारण जिन लोगो के पास राशन कार्ड नहीं है उन लोगो को दिक्कत हो रही है, इसी बीच एक साथी जिनका नाम राजनाथ आदिवासी है उनसे बात हुई उन्हें राशन नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके लिये सीजीनेट श्रोताओं द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन उसके बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पाया था खाद्यान विभाग से वापस कर दिया गया, जिसके बाद दोबारा से सीजीनेट श्रोताओं ने प्रयास किया और अब उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन के कारण हम फंसे हैं, ठेकेदार काम कराता है, रहना, खाना नहीं देता...कृपया मदद करें-
सदाशिव नगर, जिला-कमारेड्डी (तेलंगाना) से राजा लोहार बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं और इस समय अपने 18 साथियों और उड़ीसा के लगभग 100 लोगो के साथ सदशिवनगर में फंसे हैं उनका कहना है उन्हें खाने रहने की सुविधा नहीं है, उन्हें परेशान किया जाता है काम करने को मजबूर किया जाता है, जहाँ एक तरफ कोरोना वायरस के कारण लोग को अपने घर में रहने की सलाह दी जा रही है, ठेकेदार उनसे काम कराते हैं और सही से भोजन नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें वहां से निकालने और खाने रहने की सुविधा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691498738, 6261636240.
