रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे की हाजरी भरी गई है
ग्राम-सिंगपूर, राजनान्दगाँव (छतीसगढ़) हेमसिंग मरकाम जी अपने गाँव में रोजगार जॉब कार्ड मे हुई गलती को बता रहे हैं| इनका कहना है सिंगपुर में 2006 से लेकर 2009 तक 75 ऐसे जॉब कार्ड बने हैं जिसमे जॉब कार्ड धारक के परिवार के सदस्य नहीं हैं फिर भी इस कार्ड में हाजरी चढ़ाई गई है| सचिव व रोजगार सहायक ने मिलकर कार्ड में पैसों के लिए अन्य लोगों की हाजरी चढ़ाई गई है| इस कार्ड मे धनिराम दुरवे की कार्ड मे कृष्णा, 12/03/2008 के 937256 इस नंबर में जुड़े हैं| और इनके जॉब कार्ड में महँगु 14/04/2008 में 937424, 937351 नंबर चढ़ाई गई है| कृपया इस घोटाले के जिम्मेदार लोगों को दंड दिया जाए| संपर्क नंबर सचिव @7974717078, रोजगार सहायक@8964973285.
Posted on: Jan 26, 2022. Tags: CG CORRUPTION PROBLEM RAJNANDGAON SINGPUR
मैं ब्लाइंड हूँ मुझे कुछ सामान चाहिए
ग्राम-जमुना, पोस्ट-नारायणपुर, ब्लाक-जमुरा, तहसील-गरगोड़ा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छतीसगढ़) से लिजा पैकरा जी बता रही है ये ब्लाइंड हैं और इन्हे ब्लाइंड लोगों के उपयोग की कुछ चीजों की जरूरत है| ब्रेल लिपि की रामायण किताब, हनुमान चालीसा, खेल की समान जैसे -कैरम, शतरंज, कलम, और सरकारी योजना के द्वारा मिलने वाला वाकी-टाकी फोन की जरूरत है| कृपया सीजी नेट के श्रोताओं इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@93293 46104
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BLAIND HELP JAMUNA NARAYANPUR GARGOGA NEED
वन विभाग मे मजदूरी किया अब तक पैसे नहीं मिले हैं
ग्राम-भिलाईडाँड, ब्लाक-मरवाई, जिला-गौरेला रायपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरसिंग जी बता रहे है कि इन्होंने 3 साल पहले वन विभाग में 5 हफ्ते काम किया था जिसका पैसा इनको आज तक नहीं हुआ है| काम कवाने वालों से पैसे को लेकर बात करने पर आ जाएगा कहकर टाल रहे हैं| बैंक खाते चेक करने को कहते है पर अब तक नहीं मिला है| ये गरीब किसान हैं और अपनी मजदूरी का पैसे के लिए सीजी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं|संपर्क नंबरडिप्टी रेंजर @8966878585, फारेस्ट गार्ड@708973 1102.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BHILAAIDAND CG GORELA MARWAAI PAYMENT PROBLEM RAIPUR
बस्तर मांगे आजादी
ग्राम-पंचायत कोर्गी (निलकंटपुर) ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदेव जी अपनी विचारधारा बता रहे है बस्तर में जो नक्सलीयों का आतंक है उसे खत्म करने के लिए सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए | इसमे माओवादी, सरकार ,पुलिस तमाम जनता मिलकर कोई रास्ता निकाले जिससे बस्तर मे नक्सली हिंसा खत्म हो जाए और बस्तर आजाद हो जाए | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 6262119523.
Posted on: Jan 17, 2022. Tags: CG MATTER OF PEACE PRATAPPUR SUKHDEV KORGI SURAJPUR
शांति की मांग कर रहे है
जिला -जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा जी बता रहे है हिंसा उड़ीसा, मध्यप्रदेस, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों में फैला हुआ है | इनका कहना है है बहुत सालों पहले से दंडकारण्य जंगली क्षेत्र में अशान्ति फैला हुआ है हम सब को मिलकर इन क्षेत्रों में शांति के लिए सरकार से बात करनी चाहिए और सरकार को भी ध्यान देना चाहिए | इसे हमें रोकने का प्रयास करना चाहिए | सम्पर्क नम्बर @704 9905312.
