क्या करोगे जब इंसान नहीं होगा...कविता-
ग्राम-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वैभव केसरवानी कविता के माध्यम से संदेश दे रहे हैं:
क्या करोगे जब इंसान नहीं होगा-
धर्म के नाम पर मत लड़िये-
तब इंसान नहीं होगा-
हम आपस में मर रहे हैं कट रहे हैं-
धर्म के नाम पर-
जब हम नहीं रहेंगे तब क्या होगा...
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: MP POEM REWA SONG VAIBHAV KESHARWANI VICTIMS REGISTER
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा...गीत-
ग्राम-करौंदी टोला, तहसील-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोनिका सिंह एक गीत सुना रही हैं:
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा-
श्याम देखा, घनश्याम देखा-
ओ बंसी बजाते हुए ओराधा तेरा श्याम देखा-
राधा तेरा श्याम हमने मथुरा मैं देखा-
बंसी बजाते हुए ओराधा तेरा श्याम देखा-
राधा तेरा श्याम हमने गोकुल मैं देखा...
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: MONIKA SINGH MP SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
बिजली तार 6 दिन से गिरा है विभाग द्वारा कोई कारवाही नहीं हो रही है...
ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, ब्लाक-मवई, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक परते बता रहे हैं कि उनके गाँव में तूफान की वजह से बिजली का पोल गिर गया है तार जमीन पर गिरा पड़ा है, बिजली चली गयी है उन्होंने इसके लिये बिजली विभाग में आवेदन किया है लेकिन अभी तक विभाग से कोई कर्मचारी नहीं आया है 6 दिन हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9340450275. संपर्क नंबर@9098426768.
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: ELECTRICITY MANDLA MP PROBLEM SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER
कैसा रेल बनाया बनाने वाला...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार केसरी एक गीत सुना रहे हैं:
कैसा रेल बनाया बनाने वाला-
कैसा रेल बनाया रे-
काहे के इंजन बने काहे के कोयला जी-
काहे के अगिन जलाया जी-
राम नाम के टिकिट कटा ले-
कौन बेग चले जाना बनाने वाला-
कैसा रेल बनाया जी...
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: DINDORI MP SANJAY KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
अच्छा खाना नहीं मिलता है, कीड़े होते हैं स्वच्छ खाना दिलाने में मदद करें-
बागनदी फारेस्ट कैंप, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से प्रकाश यादव और शंकर यादव बता रहे हैं कि वे झारखण्ड राज्य के गिरीह्डी जिले के निवासी हैं वे अपने घर जा रहे थे लेकिन उस वक्त देश में लॉक लग गया जिसके कारण उन्हें वहां पर रुकना पड़ा| उनका कहना है रहने की जगह है लेकिन जो खाना मिल रहा है वह ठीक नहीं है नमक नीबू, बेसन डालकर दे देते हैं, उसमे कीड़े रहते हैं अच्छा खाना नहीं रहता है नास्ता नहीं देते हैं, 10 दिन में एक बार दाल मिला है, जिससे वे परेशान हो गये हैं इससे बीमार पड़ सकते हैं इसलिये उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया है और वे अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर स्वच्छ भोजन दिलाने में मदद करें: प्रकाश यादव@6303230752, शंकर यादव@9959493672.
