Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Hindi : 13th April 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल और रजोंतीं मंडावी| इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं साथ इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA KANHAIYALAL KEWAT RAJWANTI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

10 लोगो के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की समस्या होती हैं...

बी सी एन डिपो रेलवे, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कल्लू बता रहे हैं वे झाँसी के रहने वाले हैं और रेलवे के पास रहते हैं, उनके सांथ 10 लोग हैं, मजदूरी का काम करते हैं, एक माह से वहां हैं, वे लॉक डाउन में फंसे हैं उनका कहना उन्हें खाने की दिक्कत होती है, दिन में एक बार खाना मिलता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाकर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@938120453. (164836)

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: BABULAL NETI BILASPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन घर तक पहुंचाया जाये जिससे लॉक डाउन न टूटे...

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि लॉक डाउन की तारीख बढ़ गयी है और इस लॉक डाउन में जो सबसे बड़ी समस्या हो रही है वो खाने को लेकर है, किसान, मजदूर सभी लॉक डाउन में है, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं उन्हें निःशुल्क अनाज दिया जाय, इसकी सूची सरकार के पास पहुंचा दी गयी है, जिसमे 1 हजार लोगो के नाम शामिल हैं, लोगो को राशन उनके घर तक पहुंचाया जाये जिससे लॉक डाउन न टूटे| : संपर्क नंबर@7697448583. खाद्य पूर्ति अधिकारी@9425768532, कलेक्टर@9754859545. (164830)

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड है लेकिन 3 माह से राशन मिला...

दिल्ली से गजराज सिंह बता रहे हैं कि वे सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई के छात्र हैं, उन्होंने सीजीनेट के ऐप से एक संदेश हल कराने के लिये लिया था, जो छतीसगढ़ के नारायणपुर जिले के निवासी फूलमती वड्डे की समस्या थी, फूलमती के पास राशन कार्ड है लेकिन उसे 3 माह से राशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने सरपंच से इसकी शिकायत की थी लेकिन काम नहीं हुआ, समस्या को हल कराने के लिये गजराज ने सरपंच को कॉल किया लेकिन सरपंच फोन नहीं उठाये, इस संबंध में सचिव का कहना है वे इसके बारे में नहीं जानती हैं और वे जानने की कोशिस भी नहीं कर रही हैं, तब इस समस्या को कलेक्टर के पास दिया गया और उनको समस्या के बारे में जानकारी दिया गया, कलेक्टर ने इस पर कारवाही करने का आवश्वासन दिया, दूसरे दिन कॉल करने पर बात नहीं हुई, समस्या को हल कराने के लिये प्रयास जारी है|

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: DELHI GAJRAJ SINGH SONG STORY VICTIMS REGISTER

किराये के लिये पैसे नहीं हैं किराया माफ़ कराने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बिडौहां, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेखा बता रही हैं कि वे किराये के माकान में अपने परिवार के साथ रहती हैं जिसका हर माह किराया देना पड़ता है, घर के खर्च के लिये पैसे की जरुरत होती है लेकिन अभी स्थिती एसी हैं कि घर से बाहर नहीं जा सकते हैं, देश में लॉक डाउन चल रहा है जिसके कारण काम बंद है और पैसे नहीं मिलते हैं, किराये के लिये पैसे नहीं हैं इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि माकान का किराया माफ़ करें, जिससे वे लॉक डाउन में घर में रह सकें : संपर्क नंबर@ 7582076431.

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: MP PROBLEM CORONA REKHA REWA ROOM RENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »