भारतीय संविधान के शिल्पकार डाॅ० भीमराव अम्बेडकर...
डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ, डाॅ० भीमराव अंबेडकर विश्व स्तर के भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, संविधानविद्द, लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, धर्मशास्त्री, वकिल, विचारक, शिक्षाविद् प्रोफेसर, पत्रकार, बोधिसत्व, क्रांतिकारी, समाजसुधारक भाषाविद्द, स्वतंत्रता सेनानी, बौद्ध धर्म के पुनरुत्थानवादी आंदोलनकारी एवं दलित शोषित नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे और भारतीय संवीधान के शिल्पकार डाॅ० अम्बेडकर बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय है जिसका मराठी में
अर्थ पिता होता हैं. भारत देश से सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, कानून आदि क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान रहें हैं इसलिये डाॅ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं| बाबा साहेब भारतीय सर्वेक्षण में 100 भारतीय में पहले सबसे महानतम् भारतीय दी ग्रेटेस्ट
इंडियन घोषित हुए|
Posted on: Apr 14, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कोरोना महामारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा दी गयी सुविधायें...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेसना बता रही हैं आज कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन में रह रहे लोगों और महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते प्रधानमंत्री जी ने लोगो को उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाया, और उनके खाते 500 रुपये दिये साथ ही गैस भराने के 700 रुपये खाते में दिये गये, सरकार के इस कार्य के लिये वे सरकार को धन्यवाद दे रही हैं और निवेदन कर रही हैं जब तक लॉक डाउन है सभी मजदूर महिलाओं को 300 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाये जिससे वे जीवन निर्वाह कर सकें, वे कोरोना के लिये काम करने वाले सभी सरकारी कमर्चारी, सुरक्षा बल, डॉक्टर, और मीडिया कर्मचारियों को धन्यवाद दे रही हैं जो लगातार देश सेवा में कार्यरत है|
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: MP POSITIVE STORY REWA SONG VICTIMS REGISTER VIVESANA
स्वास्थ्य स्वर : स्वेत प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वेत प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अशोक की छाल 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, इलायची 50, सतावर 50 ग्राम, बंग भस्म 10 ग्राम, शुद्ध सिलाजीत 10 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट एक कप चावल पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Positive Story : उज्जवला योजना का 800 रूपया खाते में आया खुशी व्यक्त की...
ग्राम पंचायत-गोंटा, ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेश कुमार यादव निवासी बसंती यादव से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि उज्ज्वला योजना के तहत उनको 800 रुपये मिला है, जिससे लॉक डाउन में होने वाले दिक्कतों राहत मिलेगी, वे खुश हैं इसलिये वे सरकार को धन्यवाद दे रही हैं, जो सुविधा उन्हें मिली है सभी गरीब परिवार को मिले और उन तक पहुंचे, ताकि अभी जो समस्या पूरे देश में चल रही हैं उसका सामना करने में मदद मिले : संपर्क नंबर@7566211659.
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: LAVRESH KUMAR YADAV MP POSITIVE STORY REWA SONG VICTIMS REGISTER
सरकार के निर्देश हैं कि लोग घर से बाहर न निकलें, चीजें घर तक पहुंचेगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है...
ग्राम-सरई, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से रवि सिंह बता रहे हैं कि सरकार द्वारा सिलेंडर घर तक पहुँचाने का निर्देश है कोई घर से बाहर न निकले लॉक डाउन का पालन करें, जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, ऑनलाइन सिलेण्डर बुकिंग हो रहा है लेकी होम डिलीवरी नहीं हो रहा है, जिसके कारण लोगो घर बाहर निकलना पड़ता है, ये निर्देश 1 अप्रैल से जारी है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है, जो सुविधा मिलनी है नहीं मिल रही है, लोग घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं दिक्कतों का सामना करना पद रहा है इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354078322. (164827)
