बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा में 25 जिलों से 600 पारम्परिक बीजों का संग्रहण किया गया...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा से बोल रहे है. अभी यात्रा 25 जिलो में 39 चौपाल लगाकर लौटी है जिसमे 600 से ऊपर देशी बीजो का संकलन किया गया है जिसमे 1500 लोगों ने बीज दिए हैं| 3000 हजार लोग इस चौपाल में शामिल हुए इसमें जंगलो में रहने वाले कोरकू जनजाति ने पारंपरिक बीजो को बचा कर रखा है. ये लोग बैतूल में देशी पारम्परिक फसलो को उगाकर दलिया बनाकर जीवकोपार्जन करते है बहुत से औषधि भी विलुप्त होने की कगार में है | बालाघाट, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, रीवा के कई इलाको में बीजों को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. इन देशी फसलो और औषधियो की जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है | जगदीश यादव@7697448583.
Posted on: Sep 08, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
बचना नीचे से कोयल निकरी गोठ, कावा पाले उसके अंडे वह मस्ती में डोले...बाल कविता
ग्राम-त्रिकुंदा से मंगेश यादव एक बाल कविता सुना रहे है-
बचना नीचे से कोयल निकरी गोठ-
कावा पाले उसके अंडे वह मस्ती में डोले-
मानव राम-राम अंधे चादर-
पानी है धूनी रे माई सीष बिचारी-
मछली बगुले मोर उड़ाई-
गिर गिट रंग बदले अपना देह-
फूल के पास झट पकडे उन्हें...
Posted on: Sep 01, 2017. Tags: MANGESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
एक महीने से अधिक से ट्रांसफार्मर खराब है, गर्मी में लोग परेशान, अधिकारी नहीं सुनते, मदद करें...
ग्राम-झाईताल, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष यादव बता रहे हैं कि यहाँ पर एक ट्रांसफोर्मर लगा हुआ है जो 10 अप्रैल से क्षतिग्रस्त है जिसके कारण ग्रामीणों को वोल्टेज को लेकर काफी समस्या है अधिकतर वोल्टेज लो ही रहता है यदि बोल्टेज हाई हो जाता है तो घर में लगे उपकरण जैसे बल्ब या अन्य सब फुंक जाते हैं इसके लिए विद्युत् विभाग में मौखिक व लिखित शिकायत की गयी है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गयी है लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं की गयी है ,गर्मी के मौसम में ग्रामीणों का बुरा हाल है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | विद्युत विभाग@9425182576, 9425185263. संतोष@9575921031.
Posted on: Aug 28, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा में किसान देसी बीज लेकर आ रहे, बांटना चाहते हैं...
पूरे मध्यप्रदेश में घूम रही बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा इस वक्त ग्राम-लुरघुटी तहसील-कुसमी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहां से जगदीश जी के साथ गांव के निवासी लालजी सिंह बघेल चौपाल के अन्य साथियों के साथ जुड़े है लालजी बता रहे हैं कि वे 4-5 प्रकार के देशी बीज लाये है दिखाने के लिए जिसमे धान, कोदो, कुटकी, तिल शामिल है, इसमें खाद के लिए गोबर का उपयोग करते है ये धान की खेती में तिगुला, करहनी, बिरंजन, लमेरा, घुटनागर जैसे देशी बीज शामिल है इस तरह से ये 70 खण्डी तक चावल और 10 खण्डी तक कोदो उगा सकते हैं | लालजी सिंह बघेल@9575889120 से आप ये बीज प्राप्त कर सकते हैं. जगदीश@7697448583
Posted on: Aug 14, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा आदिवासी गाँव में बिजली नहीं है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं : सरपंच पति...
आश्रित ग्राम-आमानाला, दुर्गाधारा, जलेश्वर, पंचायत-ठाड़पतरा, ब्लाक-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ गाँव के सरपंच पति कुवर सिंह बैगा है जो बता रहे है कि आश्रित ग्राम आमानाला और ठाड़पतरा में भी 80-85 घर है और तवाडबरा में 200 घर है पर इन गाँवो में बिजली नहीं है जिसके कारण तरह-तरह की दिक्कत होती है इसकी शिकायत इन्होने बिलासपुर, मंत्रालय और जनपद में किया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके गाँव के बैगा आदिवासियों का जीवन बेहतर बनाने में मदद करें |सरपंच@9009947192, एस.डी.एम.@9953924884.
