सरपंच के बोलने के बाद भी मेरा शौचालय नहीं बन रहा है, कृपया मदद करें...
ग्राम-लालगुडा पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी मंगा बता रहे है कि उनके घर में शौचालय नहीं बना है उसके लिए उन्होंने सरपंच के दो बार शिकायत किये थे तो ऊपर से आदेश आएगा तब बनायेगे बोलते है | जबकि सरकार के तरफ से हर घर में 12000 हजार में शौचालय बनवाने का प्रावधान है| कि कोई भी व्यक्ति बाहर में शौच नही करेंगे और बाहर खुले में शौच करने पर 500 का जुर्माना भी है | घर में शौचालय नहीं होने के कारण बाहर शौच करने जाते है | इसलिए साथी सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : शिवराम मण्डावी संपर्क नम्बर@8817607839, सरपंच का नम्बर@7587076842, सचिव का नम्बर@94060609269, ब्लाक CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8103481510.
Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLME CG GUHAR MANGA RAM TOILET
शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं
ग्राम-गांजोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में सभी का शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है,उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103357844, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488596694.
Posted on: Aug 14, 2021. Tags: ANIL MANDAVI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET
'रामकृष्ण मिशन ही हमारे लिए अभिभावक समान,' अबूझमाड़ में शिक्षित वर्ग की नींव रखी...
सुरेश कुमार दोरपा, जिनका गाँव गुदाड़ी, ब्लाक मुख्यालय ओरछा से 3 किमी अंदर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में है, अपनी सफलता का श्रेय रामकृष्ण मिशन को देते हुए बताते हैं कि उन्होंने अच्छे भोजन की आशा में स्कूल जाना शुरू किया था। वर्तमान में वे छोटे डोंगर स्कूल में विज्ञान के लेक्चरर के रूप में कार्यरत हैं व उनके भाई, ओरछा के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखराम दोरपा, माड़िया समाज के पहले डॉक्टर हैं। उनका दावा है कि अबूझमाड़ में जो भी विकास दिखता है और जितने लोग भी शिक्षित हैं, उस में 80% योगदान नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन स्कूल का है जिसकी स्थापना 1985 मे हुई थी। वे कहते हैं कि बचपन में ही उनकी माँ गुजर गई थीं और पिताजी मूक हैं। वे भीषण आर्थिक तंगी में बड़े हुए। आश्रम ने ही उन्हें लिए अभिभावक समान था जहां वे 1993 से 2005 तक अध्ययनरत थे। वे कहते हैं कि रामकृष्ण मिशन के महाराज (गुरुजी) उन्हें स्कूल ले जाने के लिए घर आते थे। वे कहते हैं कि विज्ञान ले कर 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत उन्हें महाराज ने रायपुर जाने का सुझाव दिया, जहां के रामकृष्ण मिशन के छात्रावास में उन्हें जगह मिली और उसके उपरांत उन्होंने साइंस कॉलेज मे दाखिला लिया। वहाँ माइक्रोबायोलोजी में बीएससी किया और फिर रसायन शास्त्र मे एमएससी किया। उनके भाई, जो कि शारीरिक रूप से विकलांग हैं, कि स्कूली पढ़ाई बारसुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई और उसके बाद रामकृष्ण मिशन की मदद से जबलपुर गए। दोनों भाइयों की पत्नियाँ भी रामकृष्ण मिशन स्कूल मे ही पढ़ती थीं। उनकी पत्नी ने स्कूल के बाद लखनऊ के रामकृष्ण मिशन से बीएससी नर्सिंग की व उनकी भाभी ने जगदलपुर से नर्सिंग कि पढ़ाई की। वर्तमान में दोनों नर्स के पद में कार्यरत हैं। संपर्क नंबर@9907937980
Posted on: Aug 07, 2021. Tags: CG FIRST MADIA DOCTOR NARAYANPUR ORCHHA RAMKRISHNA MISSION RAM KRISHNA MISSION SUKHRAM DORPA SURESH DORPA
हमारे पारा में 6 घर में शौचालय नही बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-मूतनपाल, (डोंगरीपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मंडावी बता रहे हैं उनके गांव में 28 घर का जनसंख्या है जिसमे स्वच्छ भारत अभियान शौचालय 6 घर में नही बना है| जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9406036559, CEO@9406016762.
Posted on: Jul 27, 2021. Tags: BASTANAR BUDHRAM MANDAVI CG PROBLEM TOILET
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम पंचायत-लोहगढ़, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार कोल बता रहे हैं, उनका आवाज योजना के अंतर्गत घर का 1 किस्त का पैसा नही मिलता था|इस संदर्भ में उन्होंने कई बार अधिकारियों से बात की पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया| तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया। जिसके बाद सीजी नेट के साथियों की मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9589801397.
