गोंडी संस्कृति के प्रमुख देव शक्तियों में, केकराखोली का विशेष महत्त्व...
ग्राम-केकराखोली, तहसील-मगरलोड, जिला-धमतरी (छतीसगढ़) से भुकहू कुंजाम गाँव के इतिहास के बारे में जानकारी दे रहे है, बता रहे है यहाँ पर बहुत बड़ी देव शक्ति मौजूद है जब यहाँ अनारियो ने कब्ज़ा किया तो, यहाँ गाँव बसा तब देव शक्तियों ने सहयोग दिया| मुख्य रूप से पेन शक्ति गढ़ीया बाबा, देवान मरिया, महा माई, केकररांज बाबा, बालऋषि यह यहाँ की प्रमुख देव शक्ति है| गोंडी रिती,निति के अनुसार यह नेताम वंश के है. यहाँ पर इन्ही देव शक्तियों का दार्शनिक स्थल बनाया गया है, यहाँ पर प्रति वर्ष अनुसार कुवार नवरात्री, चेत्र नवरात्री को 9 दिन तक ज्योति कलश जलाया जाता है, यहाँ पर कभी भी ब्राहमणी व्यवस्था को लागू नहीं होने दिया, यहाँ पर जो भी होता है, गोंडी संस्कृति रीती रिवाज के तहत ही होता है.
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो...
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी मिक्स गीत सुना रह है:
भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो-
ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
घरे सोहर हे ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
बर तरी खड़े हे बरातिय की, नीम तरी खड़े हे बारात-
ऐसन सइयाँ निरमोहिया, के चलव-चलव कहिथे बारात-
के चलव-चलव कहिथे बारात, के चलव-चलव कहिथे बारात...
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच, सचिव भी, ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे.
ग्राम-हलामी मुजमेटा, आश्रित गाँव-कापसी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकड़ी बाई विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहीं है|कई दिनों से विधवा पेंशन के बारे में सरपंच सचिव को बोल रहे है, कि पेंशन दिलाई जाये, काग़ज भी सभी दे दिए परन्तु ध्यान ही नहीं देते, आप सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587307858. सचिव@7587801190.
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: RANJEET KUMAR MANDAVI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
4 साल हो गए शौचालय अधूरा पड़ा है, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिए...कृपया मदद करे.
ग्राम पंचायत-महिमा गवारे, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वीरसिंह कोराम, चन्दरसिंह, बदरू, शौचालय की समस्या के बारे में बता रहे है, 4 साल पहले शौचालय के गड्डे खोद दिए दीवाल खड़ी कर दी, बाकि कार्य अधूरा पड़ा है| जबकि शौचालय नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, सरपंच सचिव से बोलते है, लेकिन बन जायेगा बोलते है, काम नहीं करते, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया अधूरा निर्माण पड़ा है| शौचालय बन जाता तो, रात बेरात शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि, शौचालय बनवाने में मदद करे. कृपया फ़ोन दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन से बात करे, ताकि समस्या का हल हो सके. सचिव@9407903275. सम्पर्क लालसिंह बघेल@7646871157.
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
उम्र 70 साल हो गया नही मिल रहा वृद्धा पेंशन, अधिकारीयों का कोई पहल नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में ग्रामीण बुजुर्ग मौजूद है जिनका उम्र 70-75 साल हो गया जो बता रहे है, वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहा है, बताया जा रहा है की सरकारी योजना से जुडी आज किसी प्रकार की कोई लाभ नही मिले जिसे कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को दिए गये परन्तु किसी प्रकार की कोंई पहल नही किये| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर वृद्धा पेंशन दिला में मदद करे. सम्पर्क रजुराम गावड़े@782899559. सरपंच@6263356660. सचिव@7587499033.
