बच्चे भूखे हैं, कही से मदद नहीं मिल रही है...
नयागाँव, सेक्टर 87, नोएडा, उत्तर प्रदेश से नूरजहाँ बता रही हैं कि वे अपने परिवार के साथ नोएडा में लॉकडाउन में फंसी हैं, घर में छोटे बच्चे हैं जो भूखे रह रहे हैं, कोई मदद नहीं मिली है, बड़ी समस्या है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7557698066. (167421)
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA NURJAHAN SONG UP VICTIMS REGISTER
हम गुजरात से तो वापस आ गए पर गाँव में भी कोई काम नहीं है, हमें कृपया काम दिलाया जाए...
मैं विजय बहादुर यादव ग्राम फुलमज़रा पोस्ट कोनी जनपद जबा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम लोग गुजरात से वापस लौटे हैं, वहां लॉकडाउन में फंसे थे | पर घर लौटने के बाद यहां घर में भी कोई काम नहीं हैं | मेरे माता पिता भूमिहीन हैं वे हम सभी को बाहर जाने को कहते थे जैसा हमने किया था पर अब हम जब वापस आ गए हैं तो हमारे लिए यहां कोई काम खोला जाए या हमें राशन दिया जाए | हम रोज़ कमाते थे तो खाते थे वैसे ही यहाँ हमें काम दिया जाए | विजय बहादुर यादव@9558033040
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP NREGA REWA
इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से 11 श्रमिक बिलासपुर छत्तीसगढ़ की ओर पैदल जा रहे हैं कृपया उनकी मदद करें...
संत कुमार धुर्वे को कमरिया जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में 11 मजदूर साथी मिले | बुढ़ार से अमरकंटक की जाने वाली रोड से राजेश और उनके तमाम साथी अपने निवास जिले बिलासपुर राज्य छत्तीसगढ़ की ओर पैदल चल रहे हैं उक्त राहगीर बता रहे हैं वे उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद से आ रहे हैं और हमें कुछ दूर तक के लिए आने की साधन मिला था और अब हम 17/5/2020 से पैदल चल रहें हैं खाने पीने की भी हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील कर रहे है मोबाईल नंबर राजेश@6267956897
Posted on: May 18, 2020. Tags: ALLAHABAD BILASPUR CG CORONA PROBLEM UP
मेरे पति रिक्शा चलाते थे, उसी से हम लोगों का जीवन चलता था, लाक डाउन से वो भी बंद है...
हॉउस नंबर जी 54, गली नंबर 2, छतरपुर, न्यू दिल्ली से राखी मंडल बता रही हैं लॉक डाउन के चलते परिवार में खाने पीने की बड़ी दिक्कत हो रही है| हम लोग परिवार में कुल चार लोग हैं | मेरे पति रिक्शा चलाते हैं उसी से हम लोगों का जीवन चलता था लाक डाउन से वो भी बंद है| हम बंगाल के रहने वाले हैं, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है | मोबाईल नंबर8587008941167645
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI
हम कैसे अपने घर बंगाल जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है...
तहसील जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश से मानस घोष बोल रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी हैं | वे बता रहें हैं हम लोग दो महीने से लाक डाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे हैं और न ही हमारे पास खाने पीने की वर्तमान समय में बेहतर व्यवस्था है, चावल दाल है पर सब्ज़ी खरीदने के लिए पैसे नहीं है | हम कुल छः आदमी हैं प्लीज हमारी मदद करें हम कैसे घर जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है | हमारा मोबाईल संपर्क नंबर 7067543607 [167618]
