लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है...
मकान नं 11, गली नंबर 3, मंडावली, पिन कोड 110092, दिल्ली से बहुनी हलदार बता रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाली हैं, लॉकडाउन के कारन दिल्ली में फंसे हैं, किराये के मकान में रहती हैं, परिवार में 6 सदस्य हैं, उनके पास खाने के लिये कोई साधन नहीं है, वे परेशान हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था के लिये अपना सहयोग दें : संपर्क नंबर@9953843691. (167633)
Posted on: May 18, 2020. Tags: BAHUNI HALDAR CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने की समस्या हो रही थी, लॉकडाउन में फंसे हुए हैं, सन्देश रिकॉर्ड करने से मदद मिल गई है...
ग्राम-बोड्डीया, पंचायत-धिरौल, जनपद-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे बता रहे हैं कि वे डिंडौरी जिले के कुटेरी दादर गाँव के निवासी हैं, वे बोड्डीया गाँव में
अपने बच्चे के साथ काम करने आये थे, तो कोरोना के कारण कर्फु लग गया है, जिसके कारण काम नहीं मिल रहा है और कोई व्यवस्था नहीं हो रहा है, स्थिती ये है कि रहने के लिये आसरा तो मिल गया है लेकिन खाने की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील किया और कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राहत राशन को व्यवस्था हो गई है, वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर संत कुमार धुर्वे@8815711686.
Posted on: May 18, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 18th May 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं, बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं हरिओम | इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है, इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: May 18, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA HARIOM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो थी, सीजीनेट में सन्देश भेजने से मदद मिल गई है...
ग्राम-ओदरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से लक्ष्मण सिंह मसराम बता रहे हैं कि वे अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं वे उमरिया जिले के ओदरी गाँव में क्रेसर में काम करते हैं, लॉक डाउन के कारण काम बंद है, दुकान से उधार लेकर भोजन व्यवस्था कर रहे थे, जिससे समस्या हो रही थी, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर / लक्ष्मण सिंह@7067886894.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
बच्चे भूखे हैं, कही से मदद नहीं मिल रही है...
नयागाँव, सेक्टर 87, नोएडा, उत्तर प्रदेश से नूरजहाँ बता रही हैं कि वे अपने परिवार के साथ नोएडा में लॉकडाउन में फंसी हैं, घर में छोटे बच्चे हैं जो भूखे रह रहे हैं, कोई मदद नहीं मिली है, बड़ी समस्या है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7557698066. (167421)
