प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे-
होती रफ़्तार माहाकर उसमे-
हो हमला तो क्षमा करू मै-
हो जहाँ पे अभेद करूं-
हो जहाँ भूल मै सत्य करूं-
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
जाते नहीं हैं काम पर, कोरोना के नाम पर...कोरोना पर कविता-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
जाते नहीं हैं काम पर, कोरोना के नाम पर-
कोरोना, कोरोना-
बस यहाँ वहां कोहराम है-
पशु पक्षी तो आजाद विचरण कर रहे हैं-
किन्तु मनुष्य गुलाम है-
कोरोना के नाम पर आज कैसी सजा दे है-
आज हर कोई अपने घर में कैदी है...
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें...
नील सिंह जी बता रहे है कि वे जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) के रहने वाले है और वे मजदूरी करने के लिए तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिला के ग्राम कुत्तुर में गए थे लेकिन लॉक डाउन के कारण फंस गए है | उनके पास खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है | उनके पास पैसे भी पुरे ख़तम हो गए है उनके साथ 2 महिलाये और 3 पुरुष है मिलाकर 5 लोग है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि उनके लिए खाने कि व्यवस्था करवाया जाए | संपर्क नम्बर नील सिंह @6303746028. (164930)
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: NEEL SINGH SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
Impact : काम नहीं होने से मकान का किराया देने में दिक्कत हो रही थी, किराया माफ़ हो गया...
ग्राम पंचायत-बिडौहां, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेखा वर्मा बता रही हैं कि वे लॉक डाउन के कारण काम नहीं कर पा रही हैं जिसके कारण पैसे नहीं मिल पाते हैं ऐसे में रूम का किराया देने में समस्या आ रही थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट के रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनका एक माह का किराया माफ़ कर दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और माकान मालिक को धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@7582076431.
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP REKHA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
Chhattisgarhi Bultoo (Bluetooth) : 15 April 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और रजोंती मंडावी| इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
