कोरोना आगे माहामारी...कोरोना गीत-
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना आगे माहामारी-
कोरोना में बहुत भूल होगे भारी-
कोरोना आगे महामारी-
देवता भुलागे शादी ला भुलागे-
कोरोना आगे महामारी...(AR)
Posted on: Jan 15, 2021. Tags: CORONA SONG SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jan 15, 2021. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
तुम दो कदम बढ़ो मैं दस कदम बढूँगा...भजन गीत-
जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से कृष्णा कन्हैया भजन गीत सुना रहें हैं:
तुम दो कदम बढ़ो मैं दस कदम बढूँगा-
तुम ध्यान लगाओ मेरा मैं हाजिर हो जाऊंगा-
क्या करम हैं तुम्हारे सब जानता हूँ मैं-
क्या तुम्हारे दिल में हैं पहचानता हूँ मैं-
तुम मेरे वचन से चलो तक़दीर बना दूंगा-
तुम दो कदम बढ़ो मैं दस कदम बढूँगा-
तेरी डूबत नैन्या का मांझी बन जाऊंगा...(RM)
Posted on: Jan 14, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
राधिका गोरी से धीरज की छोरी से...भक्ति गीत-
जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट भक्ति गीत सुना रहें हैं:
राधिका गोरी से धीरज की छोरी से-
मैया करा दे मेरु यार-
उम्र तेरी छोटी हैं – नजर तेरी कोटी हैं-
कैसे करा दू तेरु यार-
तेरी गैया ना ही चराऊ...(RM)
Posted on: Jan 14, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-हलवा, (पटेलपारा) ब्लाक- दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सावित्री मांडवी बता रही है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैंडपंप से लाल पानी निकलता है, आधा किलोमीटर दूर कुआं का पानी पीना पड़ रहा है, 15 घर कि बस्ती है, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास आवेदन कियें है परन्तु अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दीए गए नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9302675185, सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@8959393222, कलेक्टर@8488956694.(183876) GT
