खाना से ज्यादा महंगा है पीने में...गीत-

कमल विहार, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार एक गीत सुना रहे हैं:
खाना से ज्यादा महंगा है पीने में-
मरने से ज्यादा दुःख हमें जीने में-
पीके शराब जब नशा में रहते हैं-
माँ बहन बेटियों को अपशब्द कहते हैं-
नशा के लत हो जाती है लड़ाई-
इतिहास में शराबियों का कही न है बढाई-
दर्द होता है माँ बाप के सीने में...

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CG RAIPUR SONG TIKAI DAS DHAR VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन के कारण काम बंद है, कृपया राशन दिलाने में मदद करें-

सुमित मार्केट, गुढ़ियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) से ममता बघेल बता रही हैं कि वे किराये के मकान में रहती हैं, होटल में काम करके घर चलाती हैं, लेकिन लॉक डाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, 10 किलो चावल मिला था, जिसका उपयोग हो चुका है, अब चीजें बची नहीं हैं, मदद मांगने पर मदन नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9669216952. (165000)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM MAMATA BAGHEL PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर...गीत-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावाली एक गीत सुना रही हैं :
कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर-
कहां से शिव शंकर हो-
अब कहमा से आयें भगवान-
महल मोरे जगमग, महल मोरे जगमग हो-
कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर-
वन मा से आयी महारानी, आये शिव शंकर हो-
महल मोरे जगमग, महल मोरे जगमग हो...

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : रहने खाने की समस्या हो रही थी, अब समस्या हल हो गयी है...

बाघोली खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से राहुल यादव बता रहे हैं कि वे वहां काम करते हैं और अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण फंसे हैं, उनको रहने खाने की समस्या हो रही थी, सांथ में 25 लोग है जिसमे बच्चे भी शामिल हैं, सभी रीवा जिले के निवासी हैं, अब उन्हें रहने खाने की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राहुल यादव@9527299894, सुनील यादव@9998281197.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

काम करने आये थे, लॉक डाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-सेमन पल्ली, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से संजू देशराज बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन के कारण वहां फंसे हैं वे बालाघाट जिले के निवासी हैं, 2 माह पहले काम करने के लिये आये थे, उनका कहना है उन्हें रहने खाने की दिक्कत हो रही है और घर में स्थिती ठीक नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@7587154471. (164983)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BABULAL NETI BIJAPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »