लॉकडाउन में 2 महीने तक रिश्तेदारो की मदद से दिन काटे है, अब खाने की समस्या हो रही है...
13 पुष्पा पार्क जाकड़ी नगर, इंद्रानगर, पेठेनगर रोड जिला नासिक पिन 422009, से प्रकाश तुलसीराम सैन्दाने बता रहे है कि वे रिक्शा चालक है | उनकी उम्र 67 वर्ष है उनको हाई बीपी की बीमारी है | कोरोना के कारण जैसे तैसे 2 महीने तक रिश्तेदारो की मदद से उन्होंने दिन निकाले है | लेकिन अब उनके पास खाने पीने की समस्या हो रही है | उनके परिवार में वे सिर्फ दो लोग है पति पत्नी उनकी पत्नी की उम्र 56 वर्ष है | अब उनको खाने की समस्या हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9604640079. (167035)
Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NASIK MH PRAKASH TULSIDAS SAIDANE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 9 सदस्यों के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने में समस्या हो रही थी, अब राशन मिल गया...
खाण्डवे नगर, लोहगाँव, पुणे (महाराष्ट्र) से जिरेंद्र कुमार सरोज बता रहे हैं कि वे कुंडा प्रतागढ़ उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, अभी अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, वहां मजदूरी का काम करते हैं, काम बंद होने से खाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, परिवार को दिक्कत होती थी, इससे पहले सरकार की सुविधा उन तक नहीं पहुंच पायी थी, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की मांग किया|| मांग करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी खुश हैं, और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने मदद किया: संपर्क नंबर@8830431428.
Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 5 लोग है खाने के लिए राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
पंकज सावंत मुंबई महाराष्ट्र के रहने है, वे मुंबई से पुणे काम करने आये थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण खांडवे नगर पुणे में उनके परिवार के साथ फंसे है | उनके परिवार में 5 लोग है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : 9029471946. (167033)
Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PANKAJ SAWANT PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 2 माह का राशन नहीं मिला था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
ग्राम-सोनपुर, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पार्वती मांझी पति मंकू राम बता रही हैं, उन्हें 2 माह का राशन नहीं मिला था, परिवार में 2 सदस्य हैं, एसी ही समस्या चंद्रवती पति दयाराम की है उनके परिवार में 4 सदस्य हैं 2 माह का राशन नहीं मिला है, इस समस्या से जुडी सूची में सन्बती पति सुकरु, जुगनी पति कावरू, पनियासो पति रामसाय, सुंदरवती पति कमलसाय के नाम शामिल है, सभी का कहना है कि उन्हें दो माह का राशन नहीं मिला है, सभी के पास राशन कार्ड हैं, अधिकारी आज कल बोल कर टाल मटोल कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है,अब वे सभी खुश हैं और सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9340023191.
Posted on: May 12, 2020. Tags: CG IMPACT PDS RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में भूखे प्यासे हैं, न काम मिलता है न खाना मिलता है, बड़ी समस्या है...
बांगड़ बस्ती, केसनन, वागोली, पुणे महाराष्ट्र से राजाराम सिंह बता रहे हैं कि काम बंद होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है, परिवार में 5 सदस्य हैं, लॉकडाउन के समय ये बड़ी समस्या है, काम भी नहीं है जिससे कमाकर व्यवस्था कर सकें, मकान का किराया नहीं दे पा रहे हैं, कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से कह कर रहे हैं कि अधिकारीयों से संपर्क हमारी समस्या का निराकरण करायें, लॉकडाउन में भोजन व्यवस्था करें, जिससे जीवन चल सकें : संपर्क नंबर@7821898065.
