हेल्पलाइन नंबर पर बात कर चुके हैं कोई जवाब नहीं आया है, खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें-

यादोंहाली, अतिबेली रोड, बैंगलोर, पिन कोड 562107 (कर्नाटक) से चंद्रबली सिंह द्विवेदी बता रहे हैं वे लॉक डाउन में फंसे हैं, चंद्रबली अनूपपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं, बैंगलोर काम करने के लिये गये थे, उनका कहना है जो पैसा पास था ख़त्म हो गया है, खाने की व्यवस्था नहीं है, उन्होंने मदद के लिये हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया है लेकिन अभी तक मदद नहीं मिली है, उनके साथ 20 लोग हैं, खाने की सुविधा न होने से परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / चंद्रबली@8966093881, हेमराज सिंह@9644569224. (165051)

Posted on: Apr 18, 2020. Tags: BABULAL NETI BENGALURU CORONA PROBLEM KARNATAKA SONG VICTIMS REGISTER

राशन नहीं होने से जीवन यापन में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

रामनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कुलदीप सेन बता रहे हैं कि बिलासपुर के रहने वाले हैं, लॉक डाउन में फंसे हैं, काम नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, इसके लिये वे राशन वितरण केंद्र में गये थे लेकिन लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क राशन दिलाने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन में जीवन यापन कर सकें : संपर्क नंबर@9516130605. (165113)

Posted on: Apr 18, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM KULDIP SEN RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : खाने के लिये चावल दाल और आर्थिक सहायता मिली...

ग्राम-सिंघारी, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रजक बता रहे हैं कि वे सूरजपुर से आकर 2 साल से कवर्धा में रह रहे हैं, मजदूरी का काम करते हैं, 8 माह से मजदूरी का पैसा नहीं मिला है, साथ में 3 लोग है, पैसा नहीं होने से राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उन्हें राशन मिला गया है और 1000 रुपये सहायता राशि मिली है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर / हरिशंकर रजक@6261437631. प्रेम सिंह@8959296097.

Posted on: Apr 18, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY HARISHANKAR RAJAK KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

सिया बन्नी चल देखी अवध मा...बन्ना गीत-

डोंगर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक बन्ना गीत सुना रहे हैं:
सिया बन्नी चल देखी अवध मा-
राम के माथ में मौर भी सोहे-
सीता के मांग भरे सिंदुरा हो-
चल देखी अवध मा-
राम बन्ना बने सिया बन्नी-
चल देखी अवध मा-
राम के हांथो धनह बल सोहे...

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

बूढी दाई बताईस हमला...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
बूढी दाई बताईस हमला-
दसिया कूटे खानी-
छत्तीसगढ़ी महतारी जिनसे-
कहना आनी बानी-
भरे हे कतका सूपा सूपा-
बिछुवा झुमकी मुदरी...

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »