कृषि कानून के बारे में बता रहे हैं...

नगर पंचायत-परकोड़ी, जिला-बेमेतरा, (छत्तीसगढ़) से केशव प्रसाद दुबे कृषि कानून बिल के बारे में बता रहे हैं, कि वर्तमान में कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसानों का जन आन्दोलन जिसमे सरकार किसी तरह से नजर अंदाज नही कर रहा है, किसान किसानी करें राजनीति नही, क्योंकि जहाँ-जहाँ राजनीति हुई है वहां की आर्थिक स्थिति तनाव पूर्ण रहा है| जिससे सरकार की नही किसान की हानि होती है, सरकार किसानो के जन आन्दोलन को शांति पूर्ण तरीके से ठीक करे | सम्पर्क नम्बर@9752607065. MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: AGRICULTURAL LOW SONG VICTIMS REGISTER

Impact :सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-पोरमेल, तहसील-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नही था जिससे उन्हें अनेक तरह के परेशानी होती थी, कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी| तब वे एक साल पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब उनके राशन कार्ड बन गया है जिससे वे बहुत खुश हैं| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@9407993586. (183999 ) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की जानकारी...

जिला-राजनांदगांव, (छत्तीसगढ़) से परस कुमार यादव कोरोना वैक्सीन के बारे में बता रहे हैं कि भारत में जो कोरोना वैक्सीन बना है, उसे सब लगवाएं उसमे विश्वास करें| जिससे लाभ होगा| कोरोना वैक्सीन लगने के आधे घंटे तक आपको हास्पिटल में ही रखा जाएगा जब तक आप पूरी तरह से ठीक न हो जाएँ | आपको सोसल मीडिया में माध्यम से कई तरह के अफवाह लोग फैलाते हैं उससे बचें | और ठीक तरह से लोगों से दूरियाँ बनाए रखे और मास्क जरुर लगाएं | सम्पर्क नम्बर@9174623808.(184113) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: CORONA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड में 30 घर हैं पीने के पानी का बहुत समस्या है...कृपया मदद करें

गॉंव-येर्रगुनट, पंचायत-उप्पाका, तहसील-पिनपाका, जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम (तेलंगाण) से भीमय्या बता रहे है कि हमारे वार्ड में 30 घर है, पीने के पानी का बहुत ही समस्या है| 20 सालों से यहाँ रह रहे है, अभी हम लोग तालाब का पानी पीते है| इस समस्या के लिए कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है |ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या के समाधान करने में मदद करें| P.O@9490157005, सम्पर्क नम्बर@8142802711. (152592 ) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATTER

कई बार आवेदन देने के बाद भी अधिकारी हमारे काबिज जमीन का पट्टा नही बना रहे हैं...कृपया मदद करें

ग्राम-एर्रगुनटा, पंचायत-उपपाका, तहसील-पिनपाका, जिला-भद्राद्रिकोत्तागूडेम (तेलंगाना ) से कुंजा दानियेल बता रहे हैं कि हम यहाँ 20 सालों से रह रहे है, लेकिन आज तक सरकार उन्हें ने जमीन का पट्टा नहीं दिया| जिससे सरकारी कामो के लिए काफी दिक्कत हो रही है| जमीन का पट्टे के लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए लेकिन अब तक कोई लाभ नही हुआ| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की माँग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारीयों के नम्बरों पर बात करके पट्टा दिलाने में मदद करें| MRO@9849906700, PO@9490157005. सम्पर्क नम्बर @ 8790775043. (152595) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: LAND SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »