गोंडवाना का राज पुराना इतिहासकार बतलाते है...गोंडो के इतिहास पर कविता

ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश सिंह पोया गोंडो के इतिहास पर एक कविता सुना रहे हैं:
गोंडवाना का राज पुराना इतिहासकार बतलाते है-
महल किला ताल तलैया हमको याद कराते है-
बाग़ बगीचे देवी-देवता गोंडो के है शान-
जादू टोना मन्त्र तंत्र सब गोंडो के है ज्ञान...

Posted on: Jan 19, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

घोडा नाचे हाथी नाचे, नाचे सोन चिड़िया...जंगली जानवरों पर कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
घोडा नाचे हाथी नाचे,नाचे सोन चिड़िया-
किलक-किलक बंदर नाचे भालू तातातैया-
सुन रे मोर काया,सुन रे मोर काया-
झूम-झूम कर खरह नाचे ऊंट में न गाया-
आ पहुंचे जब शेर नाचे मची हाय रे दया...

Posted on: Jan 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मायेक मारे सुडी नहीं भाई तोला मोखे माया लागे...छत्तीसगढ़ी गीत

कैलाश सिंह पोया ग्राम देवरी सूरजपुर जिला छत्तीसगढ़ से हैं और आजकल सीजीनेट की जन पत्रकारिता यात्रा में अनूपपुर में घूम रहे हैं उसी सिलसिले में वे आज बरगांव गाँव जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश पहुंचे हैं और गीता रानी से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुन और सुना रहे हैं :
मायेक मारे सुडी नहीं भाई तोला मोखे माया लागे-
मायेक मारे सुडी नहीं भाई तोला मोखे माया लागे...

Posted on: Jan 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA

भाई अनूपपुर शहर मा हमके रहे नहीं भाई...सीजीनेट कार्यशाला से गीत

कैलाश पोया ग्राम-जमुड़ी जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से जहां सीजीनेट की कार्यशाला चल रही हैं उसके बारे में गीत सुना रहे हैं, वे बता रहे हैं कि यहां प्लेट में खाने को मिलता है जबकि जंगल में वे लोग दोना पत्ते में खाना खाते हैं :
हमके नहीं रहे भाई, हमके नहीं रहे
भाई अनूपपुर शहर मा हमके रहे नहीं भाई-
तगाडी में खाना देथे भाई बेलचा में खाई-
हमके नहीं रहे भाई-
शहर के हवा नहीं धर लेही बीमारी...

Posted on: Jan 17, 2017. Tags: KAILASH POYA

झिरमिठा जीरामीठा पानी बरिसे झिरमिठा जीरामीठा...दुमकच करमा गीत

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिह पोया एक दुमकच करमा गीत सुना रहे है:
झिरमिठा जीरामीठा पानी बरिसे झिरमिठा जीरामीठा-
पानी बरसे रे सावर गोह्नी रे बड़ा निलो रे जा-
सावर गोह्नी रे बड़ा निलो रे जा-
झिरमिठा जीरामीठा पानी...

Posted on: Jan 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »