2011 से 25 को मजदूरी भुगतान नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-भेंड्री जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे हैं कि 2011 में इनके नाम से कुआ पास हुआ था जिसका मजदूरी का भुगतान अभी तक नही किया गया है इसकी शिकायत इन्होने जिला पंचायत उसके बाद जन समस्या शिविर आदि में किया और सरपंच, सचिव को बोल-बोलकर थक गए है | लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ, लगभग 20 से 25 मजदूर काम किये थे | इनके पास लेवर लोग बार-बार आकर मांग रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनका मजदूरी भुगतान मिल सके |सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, CEO@8965080888. शिवलाल यादव@9669148629.
Posted on: Sep 24, 2017. Tags: SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
पवन फूलवा वाचन ऐ मैया पवन फुलवा...देवी गीत -
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगरधामनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक देवी भजन गीत सुना रही हैं :
पवन फूलवा वाचन ऐ मैया पवन फुलवा-
अधरंगा सिंगार ऐ मैया पवन फुलवा-
बेनी फूल वाचन ऐ मैया चम्पा फुलवा-
पवन मा से माई हर ऐ मैया पवन मा से-
पवन मा से माई हर कुदार गाढ़ी पहाड़...
Posted on: Sep 24, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हाथो में लेकर माँ मुझे एक बार वीणा बजा दे...सरस्वती वंदना -
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धामनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक सरस्वती वंदना सुना रही हैं :
हाथो में लेकर माँ मुझे एक बार वीणा बजादे माँ एक बार –
माँ मै तुझे एक पल भूल न पाऊं तेरे चरणों में सदा शीश झुकाऊं-
आंचल में ले लो मुझे एक बार वीणा बजादे तू माँ एक बार-
सोना चांदी हिरा मोती नही चाहिए-
तुझसे बड़ा मान मैया, वही चाहिए-
मैया आज सुन ले तू मेरी पुकार-
मेरे मन में ज्ञान का दीपक जला दे माँ-
वीणा बजा दे माँ एक बार...
Posted on: Sep 24, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Kabirdham Chhattisgarh: 23rd September 2017...
Today Ravi Nirmalkar and Palesh Yadav are helping us listen to songs and reports from Kabirdham Chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program in Chhattisgarhi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Sep 23, 2017. Tags: CHHATTISGARH KABIRDHAM KAWARDHA RAVI NIRMALKAR PALESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
रोड निर्माण अधूरा, पुल बनवाने पैसे निकाल लिए पर कोई काम नहीं, शिकायत का कोई असर नहीं...
ग्राम पंचायत-भेंडरी, जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव कह रहे हैं उनके गाँव में एक रोड बना है वो अधूरा है जिसकी वजह से आवागमन में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है और वे आरोप लगा रहे हैं कि मार्ग में पुल बनना था वो भी नहीं बना है और फर्जी पुल पास करवा कर अवैध तरीके से सरपंच सचिव के द्वारा पैसे निकाल लिए गए. इसके लिए उन्होंने शिकायत की थी परन्तु आज तक कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आया | सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर अधिकारियो पर दबाव बनाये:सरपंच@8223967201सचिव@9617089335,CEO@8965080888. यादव@9669148629
