पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम -पंचायत बास्तानार बोमडा पारा ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ करन गावड़े बता रहें है की उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 5,6 हैण्डपंप नही लगा है नदी नाला का पानी पीना पड़ता है, नदी नाला का पानी पिने से बीमार पड़ जातें है, वहा 32 का बस्ती है, इसकें लिए उन्होंने कई जगह शिकायत किये लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हो रही है, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सम्पर्क@9399854926, सरपंच@9479238029, 9479238029, सचिव@9406073934, CEO@9406016762, PHE@9406078557,6261717578.

Posted on: Nov 15, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमारे पारा में हैण्डपंप खराब हैं 1 किलोमीटर सरकारी हैण्डपंप का पानी लाना पड़ता हैं मदद करें...

जिला रीवा लोनी 521 आदिवासीयों कि बस्ती राज्य मध्यप्रदेश से अंजू ,लल्लू प्रसाद ,संगीता आदि गाँव के लोग बता रहें हैं कि उनके हर घर में पाइप लाइन लगा हैं लेकिन पानी नही हैं पैसा भी मांग कर रहें हैं इस पारा में एक हैण्डपंप भी हैं जो 1 साल से खराब पड़ा हैं लोगो को पानी के लिये बहुत परेशानी होता हैं इस पारा के लोगो को 1 किलोमीटर पानी लेने जाना पड़ता सरकारी हैण्डपंप का पानी लेने सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान करने में मदद करें | PHE विभाग के अधिकारी का संपर्क नम्बर 7047603066, सम्पर्क 9109784723 , ID (180963)

Posted on: Nov 12, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-जामगांव, गंगोपारा वार्ड क्रमांक 01 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दामनराम पोयाम बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 02 में 3 साल से हैंडपम्प खराब है, वहा 12 घर का बस्ती है, दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लियें उन्होनें सचिव सरपंच के पास शिकायत थे लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क@7587032014, सरपंच@7587725311, CEO@9406016762, PHE@9406078557,6261717578.

Posted on: Nov 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमारे पारा में हैंडपंप नही है सभी लोग नाले का पानी पीते है मदद करें-

ग्राम पंचायत बड़े बोदेनार 2 ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से लखमू राम मरकाम बता रहें हैं कि वार्ड नम्बर 6 तातीपारा में हैण्डपंप नही हैं वार्ड नम्बर 6 में 22 घर हैं 22 घर के लोग नाले का पानी पीते हैं बारिश के समय खेतो में गड्डा कोदकर पानी पीते हैं उस पानी से शर्दी खांसी बुखार हो जाता है इसके लिए कई बार आवेदन दिया गया हैं पर कोई ध्यान नही देते हैं सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9406043354, सचिव@9407645401, संपर्क@7587784929

ID (179917) R.M

Posted on: Nov 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

पानी की समस्या अधिकारियों का कोई ध्यान नही, कृपया मदद करें...

ग्राम-बड़े बोदेनार (तातीपारा) ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमु राम तातीपारा वार्ड नम्बर 6 से पानी की समस्या बता रहे हैं कि वहां हैंडपंप नहीं होने से लोग बरसात के समय खेत से गड्ढा खोदकर पानी पीते हैं और बरसात के बाद नाला का पानी पीना पड़ता है जिसके चलते लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है| एक ही जगह पर कीड़े-मकोड़े भी पानी पीते हैं जिससे लोगों में सूजन, खुजली होती है, इस वार्ड में 22 घर है वे सब हैंडपंप और सौर उर्जा चाहते हैं, इसलिए सीजीनेट के साथी और सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं: अधिक जानकारी के लिये@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, CEO@9406016762.

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »