बहना मिलकर समूह बनाना...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिहान समूह की महिलायें एक गीत सुना रही हैं :
बहना मिलकर समूह बनाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगी है माटी का ढेला-
बूंद पड़े गल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
बहना मिलकर समूह बनाना...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
हम बदले तो ये जन बदलेगा...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला नेताम एक गीत सुना रही हैं :
हम बदले तो ये जन बदलेगा-
ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा रहेगा-
मछली पकड़ के लिये तो नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओ तो जल्दी बदलेगा-
हम बदले तो ये जन बदलेगा...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
निया नवा पोलो यायड नाड़ गोटू दे...गोंडी गीत-
नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ऋतिका सलाम एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
रे रे लोयो रे रे ला, रेला रे रेला-
राला रेला-
वईकी वईकी सिले ना वड गोटू दे-
निया नवा पोलो यायड नाड़ गोटू दे-
रे रे लोयो रे रे ला, रेला रे रेला-
राला रेला...
Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG GONDI NARAYANPUR RITIKA SALAM SONG
त्यौहार से पहले आदिवासी समाज के लोगो सभा में चर्चा करते हैं-
ग्राम-गरांजी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बता रहे हैं| वे एक त्यौहार की तैयारी कर रहे हैं| जिसके लिये सभा बुलायी गयी है| जिसमे गाँव आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं| त्यौहार में सभी का योगदान हो| अच्छे से मन सके| इसलिये वे सभी आर्थिक मदद भी ले रहे हैं| जिससे आवश्यक वस्तुयें खलड़ी जा सके| सभी अच्छे से त्यौहार मना सकें| वे अपने दादा परदादा के ज़माने से ये त्यौहार मना रहे हैं| सालो से ये परंपरा चली आ रही है | इस त्यौहार के बाद ही लोग भोजन में खट्टा भाजी जिसे आमाड़ी के नाम से भी जाना जाता का प्रयोग करते हैं|
Posted on: Aug 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR STORY
पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बिंजलि, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय उसेंडी और देवनाथ उसेंडी बता रहे हैं| उनके गाँव कच्ची सड़क है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती हैं| रास्ते में पत्थर रहता है| कीचड़ होता है| सड़क को बनवाने के लिये उन्होंने कई बार कार्यालयों में आवेदन किया है| लेकिन आज तक उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है|इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9425205669, आदिवासी विकास आयुक्त विभाग@9424282202. संपर्क नंबर देवनाथ उसेंडी@9406177216.
